फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People will be able to walk in Prempuri's Gandhi Park

प्रेमपुरी के गांधी पार्क में टहल सकेंगे लोग

Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
People will be able to walk in Prempuri's Gandhi Park
मुजफ्फरनगर के प्रेमपुरी स्थित बदहाल पार्क। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रेमपुरी के गांधी पार्क में टहल सकेंगे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी का गांधी पार्क अब लोगों के बैठने और टहलने का स्थान बनने जा रहा है। पार्क की दुर्दशा को देखते हुए पालिका ने इसके सुंदरीकरण के लिए 29.16 लाख लाख रुपये के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।
प्रेमपुरी में स्थित गांधी पार्क पूरी तरह से बदहाल है। पार्क में इस समय गंदगी का आलम है। आम आदमी के बैठने और टहलने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां न तो नियमित सफाई होती है और न ही आम आदमी के लिए सुलभ है। पालिका ने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए अब इस पार्क का कायापलट करने का प्लान तैयार किया है। जिसके लिए स्वीकृत बजट से पार्क की डिजाइनिंग के बाद यहां पेड़ पौधे, बैंच के साथ बच्चों के खेलने के उपकरण आदि लगेंगे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि शहर के सभी पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है, इसमें गांधी पार्क भी शामिल है।
विज्ञापन

अब हम सुबह-शाम टहल सकेंगे
गांधी पार्क के सामने ही रहने वाले सुशील कुमार गुप्ता का कहना है कि यह एक बहुत अच्छी जगह है, जहां पर टहला और बैठा जा सकता है। सौंदर्यकरण से सभी को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमपुरी की रहने वाली ममता माहेश्वरी ने कहा कि पार्क के विकास के लिए पालिका ने अपनी जिम्मेदारी समझी और कार्य को महत्व दिया, यह अच्छी बात है।
प्रेमपुरी की प्रियंका मित्तल का कहना है कि पार्क के सुंदरीकरण का लाभ सबसे अधिक बच्चों को होगा। बच्चे यहां खेल कूद सकेंगे।
पार्क के सामने रही रहने वाले संजय अग्रवाल का कहना है कि यहां के लोग काफी समय से इंतजार में थे कि कब सुंदरीकरण होगा और आम आदमी को इसका लाभ होगा। पालिका का यह अच्छा कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed