फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People upset due to lack of stamp in Janasath tehsil

जानसठ तहसील में स्टॉप को लेकर हा-हाकार मचा

Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of stamp in Janasath tehsil
जानसठ तहसील में स्टांप की कमी से लोग परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। तहसील में वर्षों से ट्रेजरी स्थापित थी। जिसको शासन के आदेशानुसार समस्त प्रदेश की तहसीलों से ट्रेजरी को बंद करके जिला मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके पश्चात तहसील के समस्त स्टांप विक्रेता व रजिस्ट्री कराने वाले ग्राहकों को बैनामे के लिए स्टांप मुख्यालय से खरीदकर लाना पड़ रहा था।
कुछ समय पूर्व शासन द्वारा ट्रेजरी में नकदी का लेनदेन बंद करते हुए स्टांप खरीदने के लिए एसबीआई बैंक में चालान द्वारा स्टांप खरीदने के लिए नकदी जमा करने के आदेश पारित किए गए हैं। जिसको लेकर स्टांप विक्रेताओं में खलबली बच गई। नई प्रक्रिया के अनुसार स्टांप खरीदने के लिए पहले नगदी चालान द्वारा स्टेट बैंक की शाखाओं में जमा करने के पश्चात चालान को ट्रेजरार द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही स्टांप दिया जाता है। लेकिन कुछ दिनों से स्टांप की भारी किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते सैकड़ों बैनामा, इकरारनामा कराने वाले अधिवक्ताओं व किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्टांप विक्रेताओं से विभागीय कार्रवाई पूरी कराते हुए ई-स्टांप की सुविधा उपलब्ध करानी थी। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी तहसीलों में ई-स्टाम्प की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी है। जिस कारण तहसील के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अधिवक्ता संदीप डागा, अजादार हुसैन जैदी, चांदवीर सैनी, तेजपाल कश्यप आदि का कहना है कि ई-स्टांप सुविधा शासन के आदेशानुसार तहसीलों पर भी शीघ्र सुविधा की जाए। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों एवं स्टांप विक्रेताओं को स्टांप नहीं मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed