फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People unaware of the ever increasing infection of Corona

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण से बेपरवाह हुए लोग

Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
People unaware of the ever increasing infection of Corona
नगर के शिव चौक पर कोरोना संक्रमण से बेपरवाह भीड़। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण से बेपरवाह हुए लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक तरफ कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लोग हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क से किनारा करते जा रहे हैं। शहर क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीड़ लगातार कोरोना संक्रमण को आमंत्रण दे रही है, लेकिन बेपरवाह होते लोग इससे सबक लेने को तैयार नहीं है।
जनपद में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। एक ओर जहां जनपद में अब तक कोविड-19 की चपेट में आकर 75 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, वहीं आज भी नौ सौ से अधिक एक्टिव केस जिले में मौजूद हैं। कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर पांच हजार का आंकड़ा छूने को बेताब है, लेकिन समय बीतने के साथ ही लोग कोरोना वायरस को लेकर लापरवाही बरतने लगे हैं। इसका प्रमाण शहर की सड़कें व मुख्य बाजार हैं, जहां लोगों की भारी भीड़ हर समय मौजूद रहती है। चिंताजनक यह कि भीड़ में शामिल अधिसंख्य लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क से बेपरवाही दिखाते हुए इनसे दूरी बनाए नजर आते हैं। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए भी लोगों की यह बेरूखी हैरान करने वाली है।
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया मास्क चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। इन सबके बीच बुधवार को एक बार फिर से पुलिस ने शहर क्षेत्र में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। शहर के सभी मुख्य मार्गों व चौराहों पर पुलिस की टीमों ने बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों को रोककर उनके न केवल चालान काटे, बल्कि उन्हें अपना व परिवार का जीवन खतरे में डालने के लिए नसीहतें भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed