फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People shivering due to cold wave, temperature reached 4 degrees

शीतलहर से कांपे लोग, 4.0 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
People shivering due to cold wave, temperature reached 4 degrees
मुजफ्फरनगर। जिले में दो दिन से दिन में धूप निकलने से राहत मिली है। शीतलहर चलने से लोग कांपने को मजबूर हैं। सुबह-शाम और रात में सर्दी इतनी बढ़ गई है कि न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनपद में सर्दी का सितम जारी है। दो दिन से धूप निकलने से दिन में थोडी राहत जरूर मिली है, लेकिन शीतलहर के बढ़ जाने से लोग दिन में भी सर्दी में कांपने को मजबूर है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का यहां सीधा असर हो रहा है। मैदानी क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है। दिन में इतनी तेज हवा चल रही है कि धूप को भी बेअसर कर दिया है। सुबह और शाम में सर्दी बढ़ गई है। रात में न्यूनतम तापमान लुढ़क गया है। जिले में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। मौसम साफ होने से न्यूनतम तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है। सर्दी का जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। सुबह के समय आम जिंदगी देरी से प्रारंभ हो पा रही है। बाजार देर से खुल पा रहे हैं। बाजारों में आवाजाही सर्दी के चलते कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed