फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People seeking ration from Corona control room

कोरोना कंट्रोल रूम से राशन मांग रहे लोग

Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
People seeking ration from Corona control room
मुजफ्फरनगर। बाहर से आने वाले व्यक्तियों या कोरोना संदिग्धों की सूचना देने के लिए सीएमओ कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम पर फोन करके कुछ लोग राशन मांग रहे हैं तो कुछ दवाइयां उपलब्ध कराने को कह रहे हैं। हालांकि दो दिन से यहां पर दर्ज होने वाली शिकायतों में कम आ गई है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में कोरोना कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिस पर 0131-2440966 पर कोई भी व्यक्ति अपने आसपास बाहर से आए व्यक्ति या कोरोना संदिग्ध की सूचना दे सकता है। दो दिन पहले तक इस कंट्रोल रूम पर करीब 100 शिकायतें प्रतिदिन दर्ज हो रही थी लेकिन अब शिकायतों में कमी आनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को 30 शिकायतें दर्ज हुईं जबकि शनिवार को 15 ही फोन कॉल आईं। इनमें भी कुछ लोग ऐसे शामिल थे जो राशन एवं दवाइयों की मांग कर रहे थे। कंट्रोल रूम पर तैनात कर्मचारियों का कहना है कि जब लोग दिल्ली या अन्य प्रदेशों से आए थे तब ज्यादा शिकायतें आ रही थी। शिकायत के आधार पर उन लोगों की जांच के लिए टीम भेज दी जाती थी। अब भी यदि कोई शिकायत आती है तो तुरंत टीमें रवाना कर दी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed