फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People's protest by laying cots in waterlogging

नगर पंचायत भोकरहेड़ी के लोगों का प्रदर्शन

Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
People's protest by laying cots in waterlogging
जलभराव में खाट बिछाकर लोगों का धरना, प्रदर्शन
विज्ञापन

-
मोरना (मुजफ्फरनगर)। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के ग्रामीणों ने जलभराव से तंग आकर दूषित पानी में खाट, कुर्सी बिछाकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी को भी धरने पर बैठाया। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की। ईओ ने लापरवाही मिलने पर सफाई नायक को सस्पेंड किया।
नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला नेहरू चौक में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण व पानी की निकासी नहीं होने पर पानी घरों व सड़कों पर आ गया है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को उदयवीर पूर्व सभासद, रामबीर, सुधीर कुमार, सतपाल, हरबीर, अंकित, सुभाष, सुरेंद्र, सुंदर, ब्रजवीर, प्रदीप, राहुल, विपिन, धीर सिंह, दीपक, सुनील कुमार, उमेश, संजय व सोमपाल ने गंदे पानी में खाट व कुर्सी बिछाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर पंचायत के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार गौतम को कस्बा वासियों ने धरने पर बैठा लिया। ईओ ने तुरंत जल निकासी के लिए कार्य शुरू करते हुए पंपिंग सेट लगवा कर पानी को निकलवाना शुरू कर दिया। उसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

ईओ सुरजीत कुमार गौतम ने बताया कि जलभराव की समस्या के मामले में लोगों की शिकायत मिली थी। जिस पर सफाई नायक ब्रह्म सिंह को दो सप्ताह पहले पंपिंग सेट लगाकर पानी की निकासी के लिए कहा था। लेकिन सफाई नायक द्वारा इस मामले में लापरवाही की है। जिसे तुरंत निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब की पैमाइश होगी
ईओ ने बताया कि कुछ लोगों ने घरों में अवैध रूप से पंप लगाए गए हैं, जो बिना कारण चलते रहते हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। कुछ लोगों द्वारा तालाबों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। उस बारे में उप जिलाधिकारी जानसठ को पत्र लिखकर भेजा गया है। उपजिलाधिकारी जानसठ ने तालाबों की पैमाइश के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही तालाबों की पैमाइश शुरू की जाएगी तथा अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तालाबों की खुदाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed