बाजारों में पहुंचे लोग, जमकर की खरीदारी
मुजफ्फरनगर, मीरापुर/चरथावल। दीपावली पर क्षेत्र के लोगों ने कोरोना से पूरी तरह बेखौफ होकर बाजार में जमकर खरीदारी की।
धनतेरस और छोटी दिवाली पर दुकानदारों ने भी झालरों से सजाकर ग्राहकों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महिलाओं ने भी सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन आदि की खरीदारी की। वहीं, भीड़ बढ़ने के कारण बाजार में पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद रही। उधर, चरथावल में धनतेरस, छोटी दिवाली और दीपोत्सव के लिए बृहस्पतिवार को कस्बे के प्रमुख बाजारों में जमकर खरीदारी की। गांव के लोगों ने कस्बे में आकर मिठाइयां, आकर्षक गिफ्ट, सजावट का सामान खरीदा। बाजार कलां, शिव चौक, हलवाईहट्टा, बस स्टैंड, राजीव मार्किट, कुटेसरा, बिरालसी आदि बाजारों में चहल पहल दिखी। प्रमुख बाजारों में एसओ के नेतृत्व में पुलिस की नियमित गश्त रही।