{"_id":"60fc5dc38ebc3e587f749b4a","slug":"people-of-the-state-want-change-giri-muzaffarnagar-news-mrt5488811133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे की जनता परिवर्तन चाहती है: गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे की जनता परिवर्तन चाहती है: गिरी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत ?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सूबे की जनता परिवर्तन चाहती है: गिरी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक लेकर संगठन की समीक्षा की। कहा कि जनता सूबे में परिवर्तन चाहती है।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि योगी सरकार के हर मुद्दे मोर्चे पर विफलता से प्रदेश की जनता में आक्रोश है। पूरे प्रदेश में विकास का पहिया रुक गया है। छात्र, नौजवानों, मजदूरों, किसानों में अपने भविष्य को लेकर निराशा है। भाजपा की निराशावाली दमनकारी सरकार को जनता उखाड़ फेंकने को तैयार है। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को भाजपा सरकार को बदलने के लिए गांव-गांव में जाने का आह्वान किया। युवजन सभा के जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी, गौरव जैन, पूर्व विधायक अनिल कुमार, हाजी लियाकत, अंसार आढ़ती, साजिद हसन, अलीम सिद्दीकी, इमरान चौधरी ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में सोमपाल भाटी, शिवम त्यागी, संदीप पाल, सचिन अग्रवाल, राशिद मालिक, यूसुफ गौर, राहुल चौधरी, अरशद मालिक, डॉ. इसरार अल्वी, तन्नू कुरैशी, आलम त्यागी, अर्जुन कश्यप, तरुण शर्मा, रमीज, मनीष बालियान, इरशाद चौहान, दीपक गुर्जर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।