{"_id":"60f5c8468ebc3e61b54b0300","slug":"people-of-many-villages-affected-due-to-damage-to-the-connectivity-road-devband-news-mrt5481437193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों के लोग प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों के लोग प्रभावित
विज्ञापन
देवबंद। भारी बारिश होने के कारण सांपला खत्री से सांपला वक्काल को जाने वाला संपर्क मार्ग करीब दो किमी तक क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण कई गांवों के ग्रामीण प्रभावित हो गए हैं। सपा नेता ने लोनिवि के एक्सईएन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया।
सांपला खत्री से सांपला वक्काल संपर्क मार्ग पर फुलास अकबरपुर, परोली समेत कई गांव पड़ते हैं, लेकिन उक्त संपर्क मार्ग पिछले दिन में हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क कई जगह से टूट चुकी है। इससे आवागमन में परेशानी हो गई है। ग्रामीण शमीम प्रधान, साबिर प्रधान, अखलाक, शमी, सुरेश गुर्जर, कलीम गौरी, मास्टर शमीम, हुसनैन प्रधान और रिजवान अहमद ने बताया बारिश होने में संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हो रहा। दोपहिया वाहन चालकों ही नहीं पैदल चलने वालों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रविवार को सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन के पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त सड़क को शीघ्र निर्माण कराने की मांग की। यदि संपर्क मार्ग को जल्द दुरुस्त न किया तो आवागमन प्रभावित होगा। साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी ट्वीट कर जानकारी दी। वहीं, एक्सईएन लोनिवि ताराचंद ने सपा नेता सिकंदर अली को संपर्क मार्ग को एक-दो दिन में दुरुस्त कराने का आश्वासन दिलाया।