फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People of Baljeet Colony will boycott the election

बलजीत कॉलोनी के लोग करेंगे चुनाव का बहिष्कार

Sun, 16 Jan 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
People of Baljeet Colony will boycott the election
देवबंद में विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का बैनर लेकर प्रदर्शन करते बलजीत कालोनी के लोग - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका द्वारा बलजीत कॉलोनी में विकास कार्य नहीं करवाए जाने से नाराज लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन करते हुए विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि किसी भी जन प्रतिनिधि ने उनकी कॉलोनी की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी चौ. सूर्य प्रताप, अजब सिंह, अनिल नारंग व सुनील सैनी ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से नगर के हर वार्ड में काम हुआ है, उनकी कॉलोनी में कोई भी विकास कार्य नहीं किया गया। बलजीत कॉलोनी में आज तक क्षतिग्रस्त नालियों को मरम्मत नहीं की गई। गलियों में गंदगी की भरमार है। नालियों का पानी गड्ढों में भरा रहता है। कॉलोनी वासी बीमारियों के साये में जीवन यापन कर रहे हैं। समस्या के संबंध में कई बार नगरपालिका और प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना था कि कॉलोनी के लोग गृहकर और जलकर नियमित रूप से जमा कराते हैं। इसके बावजूद भी कॉलोनी की अनदेखी की जा रही है। इसी के चलते इस बार कॉलोनी वासियों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया है। प्रदर्शनकारियों में अंकुर, भूषण शर्मा, बलदेव राज शर्मा, देवेंद्र कश्यप, राजू सैनी, सुनील सैनी, सतीश कुमार, राहुल कश्यप, अनिल नारंग, डॉ. लोकपाल, संजय गुप्ता व रविंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed