{"_id":"5b63570b4f1c1ba13e8b4cb0","slug":"people-looking-to-see-golden-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन बाबा को देखने को उमड़े लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन बाबा को देखने को उमड़े लोग
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी में पहुंचे दिल्ली निवासी गोल्डन बाबा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी बाईपास पर गोल्डन बाबा के पहुंचने पर उन्हें देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसे लेकर पुलिस को उनके आसपास पहरा लगाना पड़ा। बाबा ने बताया कि इस बार उनकी 25 वीं कांवड़ हैं। वह कांवड़ की सिल्वर जुबली मना रहे हैं।
पिछले 25 वर्षों से गोल्डन बाबा कांवड़ लेकर आ रहे हैं, जिनकी कस्बे में आने की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ती है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे गोल्डन बाबा के पुरकाजी बाईपास पर आने की जानकारी मिलने पर सैकड़ों लोग उनके दर्शन के लिए हाइवे पर जमा हो गए, लेकिन गोल्डन बाबा के पुरकाजी बाईपास से गुजरने की जानकारी मिलते ही लोगों में मायूसी छा गई और लोग उनके दर्शन के लिए पुरकाजी बाईपास पर ही पहुंच गए।
उनसे कस्बे से गुजरने की बात कही। मगर, प्रशासन द्वारा कस्बे से गुजारने में असमर्थता गुजारने पर बाबा के चाहने वाले निराश होकर लौट आए। दिल्ली निवासी गोल्डन बाबा ने बताया कि इस बार उनकी 25 वीं कांवड़ है और वह कांवड़ की सिल्वर जुबली मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब 18 किलोग्राम सोना पहन रखा है इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये से विशाल कांवड़ तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
बाबा ने बताया कि करीब एक सौ लोग उनके साथ हैं। उनका कहना है कि भोले बाबा की कृपा से अगली बार 5 किलोग्राम ज्यादा सोना पहनकर कांवड़ लेकर आएंगे। जब तक गोल्डन बाबा पुरकाजी बाईपास पर विश्राम करते रहे इंस्पेक्टर पुरकाजी विजय सिंह मय पुलिस फोर्स के वहां मौजूद रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाबा की कांवड़ बहुत बड़ी है, जो कि कस्बे के अंदर से नहीं गुजर पाएगी। इसलिए बाबा को पुरकाजी बाईपास से गुजारा जा रहा है।
361 फीट तिरंगे वाली कांवड़ को देखने के लिए लगी भीड़
पुरकाजी। 361 फीट तिरंगे के साथ कस्बे में पहुंची कांवड़ को भी देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कांवड़ के साथ शामिल कांवड़ भोलों ने बताया कि बुलंदशहर में गंगाजल चढ़ाया जाएगा। हमारे जत्थे में करीब दो दर्जन कांवड़ भोले शामिल हैं।