फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   People longing for electricity and water

बिजली-पानी को लेकर शहर की जनता रही परेशान

Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
People longing for electricity and water
बिजली-पानी के लिए तरसी जनता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन तक लगातार बारिश के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह शहर में बाधित हो गई। 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार की शाम आपूर्ति सुचारु हो पाई। दो दिन बिजली नहीं आने से शहर के अधिकतर लोग बिजली-पानी के लिए तरस गए। जौली बिजलीघर से आपूर्ति बाधित होने पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद शुरू हुई बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित विद्युत आपूर्ति हुई। शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली बुधवार की सुबह गायब हो गई थी, जो बृहस्पतिवार की शाम जाकर सुचारु हो पाई। लोगों को पूरी रात अंधेरे में ही गुजारनी पड़ी। शहर के आम लोगों को सबसे बड़ा संकट पानी को लेकर रहा। आम घरों में बिजली नहीं आने से पानी ही नहीं आया। 90 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं, जिनमें बिना टुल्लू पंप के पानी पहुंच ही नहीं पाता। लोग सुबह के समय एक-दूसरे के यहां पीने के पानी के लिए भटकते रहे। पानी की कमी के कारण लोगों को बिना नहाए ही रहना पड़ा। शहर में विद्युत आपूर्ति चार बजे जाकर बहाल होनी शुरू हुई। शाम छह बजे तक पूरे शहर में आपूर्ति सुचारु हो गई। अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि शामली रोड पर बिजली के तारों पर पेड़ टूटकर गिर गया था, जिसे क्रेन के सहयोग से हटवाया गया। जौली बिजलीघर से आपूर्ति में समस्या थी उसे ठीक कराया गया। शहर में कुछ ट्रांसफार्मर फुंक गए थे, कुछ जगह केबिल फुंक गए थे। इन सबका काम काफी तेजी से कराया गया। 24 घंटे लगातार बारिश होने के कारण इस बीच कार्य नहीं हो पाया। बारिश बंद होने के बाद ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed