फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   people chilled even during the day in cold wave

शीत लहर में दिन में भी ठिठुरे लोग

Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
people chilled even during the day in cold wave
कडाके की ठंड में महावीर चौक से गुजरती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शीत लहर में दिन में भी ठिठुरे लोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सुबह से शाम तक छाई काली घटा और लगातार चली शीतलहर से जीवन थम गया। सर्दी के चलते लोग अपने घरों में ही दुबके रहे, मजबूरी में ही घर से बाहर निकले। बाजार और सड़कों की सुनसान की स्थिति रही। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सिय और अधिकतम 13.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
रविवार को अत्यधिक के सर्दी के चलते आम जनजीवन प्रभावित रहा। आकाश में दिन भर काली घटा छाई रही। सूरज की किरणें भी दिखाई नहीं दीं। पूरे दिन चली शीतलहर से मानो जीवन थम गया। सर्दी का आलम यह रहा कि बाजार सुनसान दिखाई दिए। सड़कों पर आवाजाही बहुत कम रही। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भीड़ बहुत कम दिखाई दी। लोगों का अपनी दुकानों और ऑफिस तक में बैठना दुश्वार हो गया। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 96 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

जलग-जगह जलते दिखे अलाव
सर्दी से बचने के लिए शहर की सड़कों, दुकानों, गलियों में जगह-जगह अलाव दिखाई दिए। बच्चे और महिलाएं बहुत कम संख्या में घर से बाहर निकले। जो लोग घर से बाहर निकले वह पूरी तरह गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। सर्दी की हालत यह रही कि दुपहिया वाहन चलाना भी मुश्किल रहा। आम आदमी दुपहिया वाहन से सड़क पर कम ही निकला। सड़कों पर दुपहिया वाहनो की भीड़ दिखाई नहीं दी। सर्दी में वाहन चलाना मुश्किल रहा। शहर में जहां बाजार पूरी तरह खाली दिखाई दिए वहीं चाय की दुकानों पर ही भीड़ दिखाई दी। सर्दी में चाय ही लोगों का सहारा बनी।

कडाके की ठंड से बचाव के लिए ऊनी मफलर में  महावीर चौक से गुजरती स्कूटी सवार।

कडाके की ठंड से बचाव के लिए ऊनी मफलर में महावीर चौक से गुजरती स्कूटी सवार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed