फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Peace Committee in Budhana

गांवों में शांति समिति की बैठक का आयोजन

Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Peace Committee in Budhana
शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
विज्ञापन

बुढ़ाना। अयोध्या प्रकरण में आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर एसडीएम और सीओ ने कई गांवों में जाकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले की सुनवाई की घड़ी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, पुलिस प्रशासन चौकंस होता जा रहा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांवों में जाकर शांति समिति की बैैठक लेकर गांव वालों को शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। एसडीएम दीपक कुमार व सीओ विजय प्रकाश सिंह ने शांति समिति की बैठकों में न्यायालय के फैसले का सम्मान करने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि असामाजिक तत्वों से सावधान रहे। अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर आने वाले आपत्तिजनक मेसेज को नहीं डालें। ऐसे लोगों पर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने भी क्षेत्र के गांव बिटावदा, विज्ञाना, इटावा व बडौदा आदि गांवों में जाकर गांव वाले शांति बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर प्रधान प्रदीप उर्फ मंगलू सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed