फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patriotism message on Children's Day

बाल दिवस पर देशभक्ति का संदेश

Wed, 15 Nov 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 15 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Patriotism message on Children's Day
Children's Day - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बाल दिवस पर जिले की शिक्षण संस्थाओं में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने चाचा नेहरू के जीवन प्रसंग सुनाए। गीत, नृत्य, नाटिका आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम से देश भक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन


एसडी पब्लिक स्कूल पटेलनगर में शिक्षिका सोनिया अग्रवाल ने गीत के माध्यम से मां और बच्चों के दुलार की मार्मिक प्रस्तुति दी। छात्रा आकृति शर्मा ने चाचा नेहरू की बातें बताई। गीता मित्तल ने बच्चे मन के सच्चे गीत सुनाया। राखी शर्मा के निर्देशन में बच्चों ने भांगड़ा नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन नुपुर और चारु वर्मा ने किया।
विज्ञापन


एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने कहा कि बच्चे अपने जीवन को ओजस्वी बनाएं। बच्चों ने स्वास्थ्य एवं निरोगी जीवन पर पेंटिंग बनाकर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केशवपुरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रामकिशन सुमन ने बच्चों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। बालेंद्र शर्मा, प्रहलाद, ममता शर्मा, चीना सिंह, संसपाल आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता श्यामलाल बंसल एवं संचालन रेखा वर्मा नेे किया। रामनारायण वत्स, बलवीर सिंह, जयपाल सैनी, वीना बंसल, रविंद्र गौड आदि रहे। 

रुड़की रोड स्थित विबग्योर स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य निशा त्यागी ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास में नेहरू के योगदान की चर्चा की। अनुराधा शर्मा, संजय त्यागी, आंचल कर्णवाल, नजमा आदि मौजूद रहे। स्माल वंडर्स स्कूल में बच्चों ने नृत्य से मन मोह लिया। निदेशक मधु जैन ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। 

पीएस पब्लिक स्कूल अलमासपुर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य एवं पवन बालियान ने बच्चों को योग क्रियाएं सिखाई। प्रधानाचार्य कुलदीप सिवाच, पिंकी चौधरी, अमृता शर्मा, मीनू, पूजा, प्रिया, सिमरन, आदर्श, साक्षी ने भाग लिया।

महेश ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सदर बाजार में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वर्ग अ में मनीष प्रथम, चिराग द्वितीय, दीपक तृतीय रहे। वर्ग ब में पीयूष, हिमांशु सैनी, आदित्य तथा वर्ग स में रोहन, ईशिका, फैज पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। हिमानी, शेखर, अभिषेक ने अपने वर्ग में पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने विचार रखे। 

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल नईमंडी में प्रधानाचार्य सुतापा बोस ने चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही बच्चों को देश का भविष्य बताया। डीएस पब्लिक स्कूल परिक्रमा मार्ग पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनंदन, आदित्य, सियान, प्रिंसी, अनुष्का गौतम, दक्षप्ेव, अविका गर्ग, असजद, नव्या, मान्या, मैत्री, धार्वी, अक्षत, आरव, प्रथम, कुनाल ने अपने अभिनय से मन मोहा। हैंड पेंटिंग में वंशिका, आकांक्षा, गार्गी, मणिका, ईशिता आदि सराही गई। प्रधानाचार्या संतोष जैन, गगन शर्मा रहे। संचालन संदीप दीक्षित ने किया।

माउंट लिट्रा जी स्कूल में चारु भारद्वाज एवं सुनंद सिंघल ने बच्चों को चाचा नेहरू के महान कार्यों की जानकारी दी। एसएसके पब्लिक स्कूल में अनेक प्रतियोगिताएं हुई। ऋतुराज, अदम्य, बुशरा, जैद आदि ने नेहरू वेशभूषा प्रदर्शित की। फातिमा, स्नेहा, यश, मनु, मसीरा ने भाग लिया। प्रबंधक राम प्रसाद शर्मा, प्रधानाचार्य सविता महेंद्रा, रेनू, अल्पना, प्रिया, संगीता ने विचार रखे। एसएसके कॉन्वेंट स्कूल में भी बाल दिवस मनाया गया।

सिद्धार्थ कालोनी स्थित यूरो किड्स में बच्चों ने कविता, गायत्री मंत्र सुनाए। अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने मनोरंजक गेम में भाग लिया। संचालन चंद्रकांता, अनमोल ढींगरा ने किया। दून वैली स्कूल में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को याद किया। प्रधानाचार्य रीता गर्ग ने कहा कि नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता है।


एसडी पालीटेक्निक में बाल दिवस पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। जानसठ रोड स्थित किडजी में बच्चों ने कार्टून पार्टी का आयोजन किया। मौके पर प्रियंका जिंदल, गरिमा मारवाह, अदिति जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed