{"_id":"600f065e8ebc3e344c5bc29b","slug":"patriotic-spirit-shown-on-a-canvas-201-feet-long-muzaffarnagar-news-mrt522296891","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनवास पर दिखाया देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैनवास पर दिखाया देशभक्ति का जज्बा
विज्ञापन
201 मीटर लम्बे कैनवास पर क्रांतिकारियों के चित्र बनाते कलाकार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
201 फीट लंबे कैनवास पर दिखाया देशभक्ति का जज्बा
मुजफ्फरनगर। कमला नेहरू वाटिका में गणतंत्र दिवस एवं राष्ट्र गौरव नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने 201 फीट लंबे कैनवास पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
भारतीय प्रज्ञान परिषद एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वाधान में डीएवी डिग्री कॉलेज, जैन कन्या डिग्री कॉलेज, श्री कुंद कुंद डिग्री कॉलेज खतौली एवं एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। काफी कलाकारों ने 201 फीट लंबे कैनवास पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के महापुरुषों की चित्र आकृति को उकेरा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। अध्यक्षता नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने की। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्य डॉ निशा शर्मा, कला प्रवक्ता डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ, कला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार वर्मा रहे। संयोजक डॉ वेदपाल सिंह व डॉ निशा गुप्ता व सहसंयोजक वंदना वर्मा, रजनीश गौतम, अमित कुमार, ऋचा जैन रहे। आयोजक मंडल में अर्चना, निधि, कुलदीप सैनी, नीरज मौर्य, गौरव शर्मा, रीमा शर्मा, विपाशा गर्ग, विशु मित्तल, ज्योति, अंकिता साहू, पंकज शर्मा, गुंजन सिंधी, नेहा गुप्ता, शशांक आदि रहे।