फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patients should not do asanas that put pressure on the stomach.

पेट पर दबाव डालने वाले आसन न करें रोगी

Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Patients should not do asanas that put pressure on the stomach.
शहर के रामलीला टिल्ला स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में योग करते साधक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की ओर से चल रहे पेट रोग निवारण शिविर में वक्ताओं ने कहा कि पेट के रोगी को पेट पर दबाव पड़ने वाले आसन नहीं करने चाहिए। रोगी को शुद्ध सात्विक और संतुलित आहार लेना चाहिए। तला भुना अधिक मिर्च मसाला वाला भोजन अम्लीय भोजन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय रामलीला टिल्ला में शिविर के दूसरे दिन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने पेट रोग की समस्याएं और निवारण के विषय में जानकारी दी। योग शिक्षक यज्ञदत्त आर्य ने योग साधना प्रारंभ कराई। उन्होंने सूक्ष्म क्रियाएं त्रिकोण आसन योग मुद्रा आसन कराएं।
विज्ञापन

विपिन शर्मा ने कोणासन मंडूकासन और भुजंगासन विपिन शर्मा ने कराई। आचार्य राम किशन सुमन ने अनुलोम विलोम अग्निसार तथा उज्जाई प्राणायाम का अभ्यास कराया। क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, यज्ञ दत्त आर्य, केंद्र प्रमुख लक्ष्मण सिंह, वीर सिंह, पुरुषोत्तम, नरेश, मनीष, जेके मैनुअल, हर्षवर्धन का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यौगिक गतिविधियों से बच्चों का होता है सर्वांगीण विकास
मंसूरपुर। एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंसूरपुर मेें चल रहे समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों को म्यूजिक, डांस, मार्शल आर्ट, योग, टेनिस, स्केटिंग, वालीबॉल, आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। योगाचार्य सुरेंद्र आचार्य ने बच्चों को योग व आसन का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी विधि है, जिससे बालकों का सर्वांगीण विकास होता है। बालकों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास एक साथ होता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। आयोजन में प्रधानाचार्य अनिल कुमार शास्त्री, प्रबंधक संदीप कुमार, कपिल कुमार, पूजा सागर का सहयोग रहा। संवाद
तितावी में छात्राओं को कराया गया योग
तितावी। पीटी उषा कन्या इंटर कॉलेज तितावी में आयोजित समर कैंप में छात्राओं को योग कराए गए। प्रधानाचार्या उषा सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को योगा और खेलकूद का आयोजन किया गया। विवेक शर्मा और सरिता तिवारी ने छात्राओं को योगा सिखाया। जीवन में योग और खेलकूद की आवश्यकताओं और उसके महत्व के बारे में छात्राओं को बताया। संवाद

योग करने से मिलता है हर बीमारी से छुटकारा : स्वामी कर्मवीर
पुरकाजी। योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज ने योग आसन, प्राणायाम के अतिरिक्त कुछ आयुर्वेदिक उपचार भी बताए। उन्होंने बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए योग करने को कहा। बताया कि योग करने से व्यक्ति को बड़ी से बड़ी बीमारी से छुटकारा मिल जाता है। क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा के एलएस पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय सेवा संस्थान की ओर से आयोजित चार दिवसीय योग शिविर के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को योग गुरु ने कहा कि व्यक्ति को जितने भी चर्म रोग होते हैं। उन सभी को अकेला शीशम ठीक करता है। शीशम के पांच पत्ते सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए, जिससे व्यक्ति के शरीर में होने वाले चर्म रोग ठीक हो जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी, मास्टर सुरेश पाल, डॉ. गोविंद कुमार, डॉ. गौरव शर्मा, गोविंद शर्मा, कोमल शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed