फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patients got better treatment near home

घर के पास मरीजों को मिला बेहतर उपचार

Mon, 03 Feb 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patients got better treatment near home
स्वास्थ मेला में मोबाईल चिकित्सा वैन में मौजूद चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
घर के पास मरीजों को मिला बेहतर उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर शुरू हुए मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के पहले दिन जिलेभर में 3326 मरीजों ने लाभ उठाया। जिलेभर में 43 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर सरवट स्थित अरबन हेल्थ सेंटर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला एवं सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने मेले का शुभारंभ किया। यहां मोबाइल वैन पर तैनात चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को उपचार मुहैया कराया।
मेले में 1260 पुरुष, 1516 महिलाओं और 550 बच्चों को उपचार दिया गया। इनमें श्वांस, लीवर, मधुमेह, उदर एवं चर्म रोग के मरीज ज्यादा शामिल रहे। 208 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। मेलों में आयुष्मान भारत योजना के 116 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। प्रत्येक रविवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शाहपुर। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में 288 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरबालियान पर लगाए गए मेले का का शुभारंभ एसीएमओ डा. शरण सिंह व डा. घनश्याम ने किया। सीएचसी प्रभारी एनपी सिंह ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत आने वाले चारों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोयला, पुरबालियान, सिसौली व सोहंजनी तगान पर एलोपैथिक, होम्योपैथी व आयुर्वेदिक चिकित्सकों की देखरेख में शिविर लगाकर सैकड़ों मरीजों की जांच कर दवा दी गईं। इस दौरान डा. अक्षय, डा. मयंक, डा. अरविंद, डॉ प्रकाशवीर आर्य, डा. अमीषा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी। क्षेत्र की शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। बुखार, चर्म रोग, श्वांस, मधुमेह आदि रोगों से पीड़ित 77 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा दी गई। मेले में डा. अरुण कुमार कर्णवाल, डा. भारत सिंह पुंडीर, मनोज वर्मा, नीलम, पिंकी सैनी, पवन जाटव, सिकंदर अख्तर, साक्षी अग्रवाल, हाकिम अली आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

स्वास्थ मेला में मौजूद महिलाएं। ।

स्वास्थ मेला में मौजूद महिलाएं। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed