फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Patient caretaker held in covid Hospital

कोविड अस्पताल में मरीज के तिमारदार को बनाया बंधक

Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Patient caretaker held  in covid Hospital
कोविड अस्पताल में मरीज के तीमारदार को बनाया बंधक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला आर्यपुरी स्थित कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार को पांच मई से भर्ती मरीज को गंभीर बताते हुए जबरन डिस्चार्ज कर उसे 4.42 लाख का बिल थमा दिया गया। विरोध करने पर मरीज के चाचा को बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट ने तीमारदार को बंधनमुक्त कराकर मरीज को देहरादून रेफर कराया।
शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी रविकांत को परिजनों ने कोरोना पॉजिटिव होने पर पांच मई को आर्यपुरी स्थित हार्ट एवं केयर सेंटर के बनाए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। रविकांत के चाचा योगेश शर्मा ने बताया कि भतीजे को भर्ती कराते समय उनसे दो लाख रुपये नकद जमा कराए गए थे। बृहस्पतिवार को अचानक हॉस्पिटल से रविकांत के परिजनों को कॉल कर बुलाया गया और उसकी हालत नाजुक बताते हुए कहीं ओर ले जाने की बात कहकर जबरन डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें 4.42 लाख रुपये का बिल थमाते हुए 2.42 लाख रुपये बकाया जमा कराने के लिए कहा गया। आरोप है कि भारी भरकम बिल का विरोध करने पर हॉस्पिटल प्रबंधन ने योगेश शर्मा को वहीं बैठा लिया और बिल का भुगतान होने तक मरीज को भी रेफर नहीं करने की बात कही। इस पर परिजनों ने प्रशासन को जानकारी दी, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां, हॉस्पिटल प्रबंधन से वार्ता के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने बकाया 2.42 लाख का बिल खत्म कराते हुए तीमारदार को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद कहीं जाकर रविकांत को भी देहरादून के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने किए थे रेट फिक्स
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला आर्यपुरी के बालाजी चौक स्थित हार्ट एवं केयर सेंटर के कोविड अस्पताल करीब एक हफ्ते पूर्व भी मरीज की मौत के बाद उनके तीमारदारों पर फायरिंग किए जाने को लेकर चर्चा में रहा था। बृहस्पतिवार को ही राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल द्वारा दोनों पक्षों में समझौता कराने के प्रयास किए गए थे, लेकिन इससे पहले ही हॉस्पिटल प्रबंधन की एक और कारगुजारी सामने आ गई। वह भी तब, जबकि जिला प्रशासन द्वारा आज ही निजी कोविड हॉस्पिटल द्वारा मरीजों से ली जाने वाली धनराशि फिक्स की थी, जिसका कोविड हॉस्पिटल द्वारा मखौल उड़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed