फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Passengers traveling risking their lives

जान जोखिम में डाल सफर कर रहे यात्री

Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Passengers traveling risking their lives
खतौली में जान जोखिम में डालकर यात्रा करते हुए यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- डग्गामार वाहनों की चांदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। भैयादूज के दिन डग्गामार वाहन स्वामियों की चांदी रही। अपने गणतव्य तक पहुंचने के लिए जान जोखिम में डालकर यात्री सफर करते नजर आए। बस स्टॉप पर यात्रियों की भीड़ नजर आई।

भैया दूज के दिन यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस न मिलने के कारण घंटों स्टैंड पर खड़े रहना पड़ा। कस्बे में बुढ़ाना तिराहा, जानसठ तिराहा, मीरापुर बस स्टैंड, जानसठ बस स्टैंड पर भारी भीड़ रही। प्राईवेट बस अड्डों पर देहात में जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ परेशान दिखाई दी। हाईवे पर चलने वाली रोडवेज बस भी नाकाफी नजर आई। जो बस चल रही थी, वह पहले ही ओवर लोड थी, जिस कारण बस की इंतजार में खड़े यात्री खड़े ही रह जाते थे। ऐसे में डग्गामार वाहन का यात्रियों को सहारा लेना पड़ा। डग्गामार वाहन अधिक यात्री भरकर ले जा रहे थे। भाई भी अपनी बहनों से मिलने के लिए जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे थे। भैयादूज के दिन डग्गामार वाहन संचालकों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed