फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parul of Kakra won the race competition

खेलों के आयोजन से खिलाड़ियों को मिलता है मौका

Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Parul of Kakra won the race competition
6-खतौली में दौड़ते धावक - फोटो : KHATAULI
काकड़ा के पारुल ने दौड़ प्रतियोगिता में बाजी मारी
विज्ञापन

खतौली। सीताशरण इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की स्मृति में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सागर सोम ने संयुक्त रूप से किया। केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने कहा कि इस तरह के आयोजन होने चाहिए, ऐसे आयोजनों से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने आए प्रतिभागियों ने अपने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए दौड़ में हिस्सा लिया। कई चरणों में दौड़ कराई गई। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काकड़ा गांव के पारुल गोस्वामी ने प्राप्त कर अपना परचम लहराया। प्रथम आने पर पारुल को 4100 का नगद पुरस्कार तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे कनखजूरा खतौली को 3100 का नगद इनाम व शील्ड दी गई। तीसरे स्थान पर आने वाले मोहित भदोरिया को 2100 रुपये के साथ शील्ड दी गई।
विज्ञापन

चौथे स्थान पर रहे गुड्डू सरसावा को ट्रैक सूट के साथ मेडल दिया गया। वहीं, पांचवें स्थान पर आने वाले हरियाणा निवासी कृपा को ट्रैक सूट के साथ मेडल दिया गया। इस अवसर पर हरियाणवी फिल्मों के कलाकार विकास बालियान, सुधीश पुंडीर, दर्पण गुप्ता, प्रदीप, सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, प्रशांत देशवाल, वहीं, दूसरी ओर गांव चांदसमंद में भी 1600 मीटर दौड का आयोजन किया गया, जिसमें 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विदेश राणा ने किया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम बाबूराम पलड़ा, द्वितीय स्थान सौरभ निवासी नीवा मवाना, तृतीय स्थान रवि मुजफ्फरनगर ने प्राप्त किया। सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed