मोरना। जन आंदोलन, गंगा संरक्षण एवं आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रम में सामाजिक वानिकीय और जिला खेल कार्यालय की ओर से से महिला और पुरुष की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। क्रॉस कंट्री पांच किमी दौड़ में पारुल प्रथम, जोनिस्टर द्वितीय व अजय राजपूत ने तृतीय स्थान पाया। महिला वर्ग में दिव्यांशी, नव्या, नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं।
सरकारी अस्पताल मोरना से शुकतीर्थ तक पांच किमी की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें पारुल प्रथम, जोनिस्टर द्वितीय, अजय राजपूत तृतीय, रॉकी चौथे, चीता पांचवें, अमन राठी छठे, सन्नी सातवें, रवि आठवें, आयुष नौवे व अनुज दसवे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दिव्यांशी प्रथम, नव्या द्वितीय, नेहा तृतीय,वर्षा, चौथे व अविका पांचवें स्थान पर रही। इस मौके पर लंबी कूद और और गोला फेंक प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया। गोला फेेंक में नवीन, कलीम, पारुल, लंबी कूद में अंकित, शुभम शर्मा, विपिन पहले तीन स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गोला फेंक व लंबी कूद में अविका बालियान, दिव्यांशी, ईशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रही। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, गुरुकुल आश्रम संस्थापक स्वामी आनंद वेश महाराज, आचार्य इंद्रपाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार, जिला कबड्डी संघ सचिव रामपाल सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने पुस्कार देकर सम्मानित किया। नवीन कुमार, युवक मंगल दल ब्लाक अध्यक्ष ओमेश्वर, पीआरडी ब्लाक कमांडर राजबीर सिंह,राजकुमार, हरेंद्र, काशीराम, वार्ड ब्वाय नरेंद्र कुमार आदि ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई।