फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Parts and parts recovered from the workshop

वर्कशॉप से बरामद की कटी बाइकें व पार्ट्स

Fri, 20 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Parts and parts recovered from the workshop
वर्कशॉप से बरामद की कटी बाइकें व पार्ट्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के आर्य समाज रोड स्थित सर्विस प्वाइंट नामक वर्कशॉप पर दबिश देकर क्राइम ब्रांच ने बड़ी संख्या में कटी बाइकें और इंजन समेत अन्य सामान बरामद किया है। मौके से मैकेनिक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
शहर के आर्यसमाज रोड पर मोहल्ला खालापार निवासी अमजद की सर्विस प्वाइंट के नाम से बाइक ठीक करने की वर्कशाप है। बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच टीम ने उक्त वर्कशॉप पर दबिश देते हुए जांच की तो वहां से बड़ी संख्या में कटी बाइकों के इंजन और पार्ट्स के साथ ही अन्य सामान बरामद किया। मैकेनिक से उक्त इंजन व पार्ट्स के बारे में पूछताछ की गई, तो वह कुछ नहीं बता पाया। इस पर आरोपी मैकेनिक को हिरासत में ले लिया गया। मौके से बड़ी संख्या में बाइकों के कटे हुए इंजन, पार्ट्स और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मैकेनिक अपनी दुकान पर ठीक होने वाली बाइकों में इन कटे पार्ट्स का इस्तेमाल करता था। आरोपी ये पार्ट्स कहां से लाता था, इस संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि आरोपी के संबंध किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वर्कशॉप से बड़ी तादाद में बाइकों के कटे इंजन व पार्ट्स बरामद किए गए हैं, जो चोरी के वाहनों के हो सकते हैं। आरोपी मैकेनिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed