फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   pareeksha pe charcha

स्कूलों में बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा

Mon, 20 Jan 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
pareeksha pe charcha
स्कूलों में बच्चों ने परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण देखा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्कूलों में सोमवार को परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा को लेकर व्याप्त तनाव से बचने के टिप्स दिए।
खेड़ा मुगल स्थित बनारसी दास इंटर कॉलेज में 700 छात्रों ने प्रधानमंत्री का भाषण सुना। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने भाग लिया। शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को परीक्षा पे चर्चा-2020 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री संबोधन केवल बच्चों के लिए ही नहीं वरन अध्यापकों एवं अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक रहा है। संयोजक सहायक अध्यापक अंबरीश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम से छात्रों में नये उत्साह का संचार हुआ है। इस मौके पर रामलखन सिंह, रामलाल, सत्येंद्र सिंह, महेंद्र पाल, रीता, विरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, विजयपाल सिंह, अमित कुमार, ममता, नरोत्तम सिंह, योगराज, शिवकुमार, विपिन, सावेज आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, मेपल्स एकेडमी में छात्रों ने अध्यापकों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचार सुने। इसमें केंद्रीय स्कूलों के छात्रों, अध्यापकों व अभिभावकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर दिए। प्रधानमंत्री ने प्रश्नों के जवाब में प्रेशर व टेंशन से फ्री रहने तथा स्वयं को टेक्नोलॉजी से एक घंटा दूर रखने की कोशिश करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डा. चित्रा जोशी ने कहा कि छात्र अपनी तुलना किसी से न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed