फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Paper mill seal on plastic burn

प्लास्टिक जलाने पर पेपर मिल सील

Sun, 08 Nov 2020 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Paper mill seal on plastic burn
प्लास्टिक जलाने पर पेपर मिल सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पाबंदी के बावजूद एक पेपर मिल में वेस्ट प्लास्टिक मैटीरियल जलता हुआ मिला, जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेपर मिल को सील कर दिया। उधर, शनिवार सुबह फिर से स्मॉग छाया रहा। जिस कारण एक्यूआई बढ़ कर 335 पर पहुंच गया, जो अभी भी बेहद खराब स्थिति में है।
जिले का वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। इसके लिए कूड़ा, प्लास्टिक, पराली आदि जलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इस संबंध में पेपर मिलों को भी नोटिस जारी किए गए थे। बावजूद इसके प्लास्टिक मैटीरियल और पॉलीथिन जलाई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार रात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को जानसठ रोड पेपर मिल में प्लास्टिक जलाने की शिकायत मिली। जिस पर क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह, एसडीएम सदर दीपक कुमार, बोर्ड सहायक वैज्ञानिक डीसी पांडे, जेई विपुल वर्मा की टीम ने रात साढे़ दस बजे जानसठ रोड पर स्थित केके डुप्लक्स पेपर मिल का औचक निरीक्षण किया। वहां पर भारी मात्रा में वेस्ट प्लास्टिक मैटीरियल पड़ा मिला। साथ ही बॉयलर में भी यह जलाया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि पेपर मिल भारत अग्रवाल का है, जिसे सील कर दिया गया है। जुर्माना की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed