{"_id":"768c341cae8f7ebb29b4aaacfaa3e6a2","slug":"panchyat-chunav-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे चरण में 70.79 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे चरण में 70.79 फीसदी मतदान
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ग्राम प्रधान पद के तीसरे चरण के चुनाव में शनिवार को जिले में 70.79 फीसदी मतदान हुआ। अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चरथावल और बघरा ब्लाक में सुबह से ही वोट पड़ने शुरू हो गए थे। ड्रोन कैमरों से बूथों और असामाजिक तत्वों की निगरानी की गई। चरथावल में 74.34 और बघरा में 67.78 प्रतिशत मत पड़े। चुनाव प्रेक्षक वीरेश कुमार ने कई संवेदनशील गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम और एसएसपी को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
चरथावल और बघरा ब्लाक में मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही वोटरों की लाइनें लग गईं। महिलाओं और युवाओं में वोट डालने को लेकर उत्साह नजर आया। कई गांवों में छिटपुट घटनाओं के बाद मतदान में बाधा आई। हरसौली, निरधना, मांडी आदि गांवों में अफसरों को फोर्स के साथ दौड़ना पड़ा। हंगामे, बवाल और आपसी संघर्ष में कई बूथों पर आधा घंटे तक मतदान बंद रहा। फर्जी वोटरों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो कई मतदान केंद्रों पर एजेंट ही बिफर पड़े।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ने सख्ती बरत कर ऐसे एजेंटों और ग्रामीणों को बूथ से हटा दिया। पुलिस प्रशासन के भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया। संवेदनशील गांवों में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रही। मतदान केंद्रों पर पीएसी और पुलिस भी काफी संख्या में लगाई गई। जिले में कुल 70.79 प्रतिशत वोट पड़े। चरथावल ब्लाक वोट डालने में बघरा ब्लाक से आगे रहा। चरथावल में 74.34 प्रतिशत और बघरा में 67.78 प्रतिशत वोट पड़े। चरथावल और बघरा के अतिसंवेदनशील गांवों में ड्रोन कैमरे तैनात रहे।
विज्ञापन
तीसरे चरण में प्रत्येक मतदान केंद्र पर महिलाकर्मी भी तैनात रही। डीएम निखिलचंद्र शुक्ला और एसएसपी केबी सिंह ने मतदान केंद्रों का स्वयं निरीक्षण किया। दोनो अधिकारियों ने पीनना, बघरा, अलीपुर खुर्द, खेडी दूधाधारी, निरधना, हेबतपुर, किनौनी, बरवाला, मुकुुंदपुर, मांडी, ढिंढावली, कुटबा, कुटबी, बुड़ीनाकलां, तितावी, जागाहेड़ी, चरथावल देहात पहुंचे। मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।