फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat of farmers in Ganges Farmer Sugar Mill Campus

केंद्र सरकार की अनदेखी से किसानों की दुर्गति

Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of farmers in Ganges Farmer Sugar Mill Campus
मोरना मिल में अपनी मांगों को लेकर पंचायत करते किसान। - फोटो : KHATAULI
केंद्र सरकार की अनदेखी से किसानों की दुर्गति
विज्ञापन

मोरना। किसानों की पंचायत में रामपाल सहरावत ने कहा कि किसान आर्थिक संकट होने के कारण कई समस्याओं से जूझ रहा है। केंद्र सरकार की अनदेखी किसानों की दुर्गति का कारण बनी हुई है। इससे पूर्व, नमामि गंगे योजना के सदस्य डॉक्टर वीरपाल निर्वाल के नेतृत्व में मिल को 15 अक्तूबर तक चलाने व मिल विस्तारीकरण आदि अन्य मांगों को मुख्यमंत्री ने नाम एक ज्ञापन मुख्य मिल प्रबंधन को सौंपा।

सोमवार को दि गंगा किसान चीनी मिल परिसर में आयोजित पंचायत में उदयवीर सहरावत ने कहा कि यदि मिल प्रबंधन 15 अक्तूबर को मिल चलाने मे अक्षम है, तो हमारा बकाया गन्ने का भुगतान ब्याज सहित करें। अन्यथा किसानों की मिल को चलाने की मांग को स्वीकार करें। किसान गुलबीर राठी, धीरसिंह डायरेक्टर, बिन्नु राठी, हरवीर चौधरी, देवेंद्र चेयरमैन, बुद्धराम चौहान प्रधान, विकास, जगत सिंह, शोरण सिंह, हवा सिंह, बाबूराम राठी, विकास राठी, सतेंद्र चौधरी आदि किसानों ने मिल प्रबंधक सर्वेश सिंह को पंचायत के बीच में बैठाया। मिल प्रबंधन की ओर से 27 अक्तूबर को गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने की सूचना किसानों को दी। किसानों ने 20 अक्तूबर को गन्ना सट्टे की पर्ची किसानों के बीच पहुंचाने की मांग रखते हुए 22 को गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने की मांग की। इससे पूर्व, मिल गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ता डाक्टर बीरपाल सहरावत, रामकुमार, प्रधान प्रकाशवीर बाबू जी, महेंद्र चौहान, कल्ले ठाकुर, योगेश गुर्जर, नीटू डायरेक्टर, नीरज रायल प्रधान, सतबीर, कंवरपाल, ब्रजबीर डायरेक्टर आदि ने चीनी मिल पर बकाया 29 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को कराए जाने व स्थायी प्रधान प्रबंधक की तत्काल नियुक्ति होनी की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed