फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Panchayat in case of no arrest in suicide case

आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पंचायत

Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat in case of no arrest in suicide case
आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर पंचायत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। गांव कितास में दो हफ्ते पहले रामकुमार द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष। इस मामले को लेकर रतनपुरी निवासी भाकियू नेता के आवास पर पंचायत हुई। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर शुक्रवार को थाने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
23 सितंबर को कितास निवासी 36 वर्षीय रामकुमार उर्फ सोनू ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बड़े भाई साहब सिंह ने मृतक की पत्नी वंदना, ससुर अनिल, सास बालेश देवी, साले प्रवीण उर्फ लोकेश, विशाल निवासीगण खतौली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो हफ्ते बीत जाने पर भी पुलिस ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। जिससे ग्रामीणों में रोष बना है। बुधवार को मृतक रामकुमार का बड़ा भाई साहब सिंह अन्य ग्रामीणों के साथ रतनपुरी निवासी भाकियू के पूर्व तहसील अध्यक्ष कपिल सोम के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने उक्त मुकदमे में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू नेता कपिल सोम ने बताया कि बुधवार को उनके आवास पर आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को बृहस्पतिवार तक का समय दिया गया है। यदि कोई गिरफ्तारी नहीं होती है, तो शुक्रवार को ग्रामीणों को रतनपुरी थाने पर प्रदर्शन करेंगे। मौके पर पवन सिंह पूर्व प्रधान कितास, अनिल कुमार, भरत सिंह, ब्रहमपाल, जय कुमार, ओमबीर सिंह, नंदपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed