{"_id":"634a7cd6ef3ac03e16750d72","slug":"panchayat-held-in-muzaffarnagar-regarding-the-demands-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: किसानों की मांगों को लेकर हुई पंचायत, कई जिलों से पहुंचे किसान, पढ़ें पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: किसानों की मांगों को लेकर हुई पंचायत, कई जिलों से पहुंचे किसान, पढ़ें पूरा अपडेट
Sat, 15 Oct 2022 02:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Oct 2022 02:57 PM IST
सार
Panchayat in Muzaffarnagar: किसानों की मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में पंचायत हुई। पंचायत में कई जिलों के किसान पहुंचे। पढ़िए पूरा अपडेट।
विज्ञापन
किसानों की पंचायत।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Panchayat in Muzaffarnagar: किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन की शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पंचायत हुई। संगठन बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह और उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि पंचायत में आसपास के जिलों के किसान भी शामिल हुए हैं। बागपत, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर समेत अन्य जिलों के किसान भी पंचायत में शामिल होने पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: जींस व टी-शर्ट में बच्चों को पढ़ाने न आएं टीचर्स, DIOS ने लागू किया निर्देश, कॉलेजों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
मलिक ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले में चरथावल, खतौली, जानसठ और पुरकाजी क्षेत्र में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया था। उधर, पंचायत के लिए संगठन के कार्यकर्ता राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल सोम भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम, परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी साथ