फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pachenda Marg will remain in the name of Shaheed Bachan Singh

शहीद बचन सिंह के नाम पर रही रहेगा पचेंडा मार्ग

Mon, 13 Jun 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pachenda Marg will remain in the name of Shaheed Bachan Singh
सोल्जर्स बोर्ड में मंत्रणा करते शहीद बचन सिंह के परिजन व पूर्व सैनिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कारगिल शहीद बचन सिंह की पुण्यतिथि पर पचेंडा रोड के नामकरण का विवाद समाप्त हो गया। डीएम चंद्रभूषण सिंह की मध्यस्थता के बाद राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शांति मार्च नहीं निकाला। डीएम कार्यालय पर दोनो पक्षों का समझौता कराते हुए शहीद के नाम पर ही मार्ग का नाम रखने पर सहमति हुई।
विज्ञापन

लांस नायक शहीद बचन सिंह के बलिदान दिवस पर बचन सिंह चौक पर सुबह के समय यज्ञ का आयोजन हुआ। इसके बाद मौजूद लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने शांति मार्च निकालने की घोषणा की थी। डीएम सीबी सिंह की बचन सिंह मार्ग के नाम करण को लेकर चल रहे विवाद में पहल के बाद संस्था ने अपना निर्णय वापिस ले लिया। डीएम ऑफिस पर दोनो पक्षों को बुलाया गया था। दोनो पक्षों के सामने डीएम सीबी सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रक्रिया के तहत शहीद के नाम पर मार्ग का नाम रखा गया, इसमें छेड़खानी नहीं की जा सकती। अंत में दोनो पक्षों को सहमत कर दिया गया।
विज्ञापन

सैनिक संस्था के कर्नल ओमप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन सुरेश चंद त्यागी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठी, जिला महासचिव प्रमेंद्र राठी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, अर्जुन पहलवान, बालेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह, कैप्टन केपी सिंह गोलियान, हेमंत कुमार, धर्मेंद्र तोमर, नवीन मौजूद रहे। वहीं पंजाबी समाज की ओर से सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, चरणजीत सिंह चन्नी बेदी, सतनाम सिंह हंसपाल, विवेक चुग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी पहले जैसी स्थिति
सिटी मजिस्ट्रेट अनूप सिंह ने बताया कि 14 जून को शाम तक जिन चार स्थानों पर गुरू नानकदेव मार्ग लिखा गया है, वहां से इसे हटा दिया जाएगा। पहले जैसी स्थिति ही रहेगी। मार्ग का नाम शहीद बचन सिंह मार्ग ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed