{"_id":"60a53bf38ebc3ef633114bd6","slug":"pac-vehicle-four-jawans-injured-in-accident-on-muzaffarnagar-panipat-khatima-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर : पानीपत-खटीमा मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुआ पीएसी वाहन, चार जवान घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर : पानीपत-खटीमा मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुआ पीएसी वाहन, चार जवान घायल, तीन गंभीर
Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
सार
बताया गया कि सभी जवान जिले के कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर जानसठ लौट रहे थे कि रास्ते में पीएसी वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात हुए एक भीषण हादसे में पीएसी के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि जानसठ क्षेत्र में पानीपत खटीमा मार्ग पर एक तेज रफतार ट्रक ने पीएसी के वाहन में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि जवान बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सभी जवान कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर देर रात पीएसी वाहन में सवार होकर जानसठ जा रहे थे। इसी बीच पानीप- खटीमा मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से हादसा हो गया। हादसे में जहां पीएसी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चारों घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार तीन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक एक जवान को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन