फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   PAC jawan and father injured in accident died

हादसे में घायल पीएसी के जवान व पिता की मौत

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
PAC jawan and father injured in accident died
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी पिता-पुत्र की सड़क हादसे में हुई मौत से गांव में शोक है। युवक पीएसी में सैनिक था और दो माह पूर्व ही उसका निकाह हुआ था। गमगीन माहौल में दोनों शव देर शाम सुपुर्द ए खाक किए गए।
विज्ञापन

गांव बरवाला निवासी आसिफ (25) शनिवार को अपने पिता शौकत (60) व भतीजे कैफ (14) के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहा था। सिखेड़ा थाना क्षेत्र में सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां शौकत की मौत हो गई। घायल आसिफ को मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां देर रात उसकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना से गांव में शोक छा गया ।
विज्ञापन

रविवार शाम पिता-पुत्र के शव गांव में पहुंचे तो शोक व्याप्त हो गया। गाजियाबाद पीएसी वाहिनी से आए जवानों व स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मृतक जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाम को पिता-पुत्र के शव को गमगीन माहौल में सुपर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधारण है परिवार
शौकत साधारण किसान था, जबकि उसका पुत्र आसिफ पीएसी में जवान था, जो वर्तमान में 47 वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद में तैनात था। वह 2019 में पीएसी में भर्ती हुआ था। उसका ढाई माह पूर्व ही गाजियाबाद के पसोंडा गांव में निकाह हुआ था। आसिफ का एक भाई आरिफ सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed