{"_id":"62b4ab0725b715270030e8a5","slug":"over-head-tank-ready-ever-still-waiting-for-pure-water-muzaffarnagar-news-mrt59412534","type":"story","status":"publish","title_hn":"टंकियां खड़ी है, इनसे कब पहुंचेगा हर घर तक शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टंकियां खड़ी है, इनसे कब पहुंचेगा हर घर तक शुद्ध पानी
विज्ञापन
नगर में स्थित पानी की टंकी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई पेयजल योजनाएं धरातल पर कारगर नहीं दिखती। कहीं ओवरहेड टैंक नहीं बनें हैं, जहां बन गए वहां फिलहाल हर घर तक पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही है। ग्रामीण कहते हैं कि करोड़ों रुपये योजना पर खर्च किए गए, लेकिन अब तक पानी की बूंद नसीब नहीं हुई। गांव की सड़कें उखाड़कर पाइपलाइन बिछाई गई, कनेक्शन भी दिए गए, लेकिन अब तक पानी नहीं पहुंचा।
13 गांव में चल रहा योजना पर काम
जिले की 61 ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं में से 48 पेयजल योजनाओं को मार्च 2022 तक पूरा कर लिया गया गया है। जबकि अभी भी 13 पेयजल योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
46 योजनाओं की कराई जा रही रेट्रोफिटिंग
अब तक कुल 135 परियोजनाएं संचालित है। इनमें ग्राम पंचायत की ओर से 91 और जल निगम की ओर से 44 योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जबकि पहले से ही बनाई गई 46 परियोजनाओं के रेट्रोफिटिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
जल जीवन मिशन में बनेगी 221 परियोजना
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 221 नग परियोजनाओं का कार्य प्रस्तावित है। इनमें से 165 की डीपीआर जिले से भेजी गई थी, जिनमें 117 परियोजना स्वीकृत हो गई है। इनमें 52 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है।
कुटेसरा में पेयजल के कनेक्शन बांटे, पानी नहीं पहुंचा
चरथावल। स्वच्छ पेयजल योजना पर सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। लेकिन योजना का फायदा ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता। कुटेसरा गांव में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी की पड़ताल की तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई। सपा सरकार ने वर्ष 2012-13 में मंजूर पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछाने को मंजूरी दी थी। उसके बाद जल निगम की सुस्त रफ्तार के कारण मार्च 2020 में निर्माण पूरा हो पाया है। गांव के 2279 घरों में कनेक्शन बांट दिए गए। माकूल रखरखाव की कमी और कई खामियों के चलते ग्राम पंचायत द्वारा दो साल बाद भी टंकी को सुपुर्दगी में नहीं लिया है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनी टंकी का शुद्ध पानी ग्रामीणों को मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
करोड़ों खर्च के बाद पानी की किल्लत
जल निगम द्वारा करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद गांव वालो को कोई फायदा नहीं हुआ है। उनकी गली में पाइपलाइन डले अरसा बीत गया। इसके बावजूद उन्हें कनेक्शन नहीं मिला। पूरे मोहल्ले का यही हाल है। - सचिन जैन, प्रबंधक जनता इंटर कॉलेज
टंकी में कभी-कभी आता है पानी
सरकार की योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशानिक मशीनरी उदासीन है। कई साल पहले टंकी निर्माण पूरा हो चुका है। परंतु स्वच्छ पेयजल मुहैया नहीं हो पाया। - डा.अरविंद त्यागी
गंदा पानी आने से मायूस
गांव में बड़ी टंकी लगने से उन्हें शुद्ध पानी की आस जगी थी। महीने भर में जब पानी आता है, तो वह गंदा रहता है। उनके मोहल्ले में सही ढंग से पाइप लाइन नहीं डाली गई। नियमित पानी नहीं आने से टंकी शोपीस बनी है।- अनुराग पाल
आज तक नहीं पहुंचा एक बूंद पानी
घर में कनेक्शन तो है, पर पानी कब आएगा? यह नहीं मालूम रहता। टंकी से आज तक एक बूंद पानी परिवार को नसीब नहीं हुआ। अनुसूचित जाति के पूरे मोहल्ले में टंकी का पानी नहीं मिल रहा है।- तेजपाल सिंह
दिक्कत से जेई को अवगत करा चुके
गांव में पाइप लाइन दुरुस्त नहीं है। पानी आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। जब पानी आता है तो गंदगी देख ग्रामीण बिगड़ जाते है। टंकी का संचालन जल्द सुचारू करने के लिए जेई को कई बार अवगत करा दिया है। - नय्यूम त्यागी ग्राम प्रधान
आकड़ों में कुटेसरा का प्रस्ताव :
- पेयजल योजना पर खर्च- 05 करोड़ रुपये
- प्रस्तावित कनेक्शन - 2680
- दिए गए कनेक्शन - 2279
रेट्रो फिटिंग योजना में करेंगे शामिल
गांव में यदि टंकी से गंदा पानी आ रहा है तो जांच कराई जाएगी। उसमें ब्लीचिंग पाउडर डलवाया जाएगा। रेट्रो फिटिंग योजना में टंकी के अवशेष कार्यों को शामिल कराकर नवीनीकरण कराया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेंगे। हर घर में जल्द टंकी का पानी मुहैया होगा। - रामेश्वर दयाल, एसडीओ जल निगम
शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा हमें करें व्हाट्सएप
आपके घरों तक अगर शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच रहा है। ओवरहेड टैंक का लाभ नहीं मिला। कनेक्शन दिया गया है, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा तो हमसे मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर संपर्क करें।