फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Over 2000 children out of school in the district

जिले में 2000 से अधिक बच्चे आउट आॅफ स्कूल, नामांकन की तैयारी में जुटा बेसिक शिक्षा विभाग   

Tue, 20 Jun 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Over 2000 children out of school in the district
छात्राएं।
परिषदीय स्कूलों में नामांकन के लिए कंप्यूटर वाले बाबुओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए यूआईडीआईए के अधिकारियों ने मंडलवार कार्यक्रम तय किया है। डायट पर तिथि तय कर खंड शिक्षा अधिकारी और कर्मचारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्योंकि नामांकन में बच्चों के आधार कार्ड को लिंक करने की तैयारी है। उधर, जिले में दो हजार से अधिक बच्चे ऑउट ऑफ स्कूल मिले हैं।      
विज्ञापन


जुलाई से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू होने के साथ ही नामांकन कराए जाएंगे। इसके लिए बच्चों के आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। आधार कार्ड के जरिये मिड-डे-मील और नामांकन कार्यक्रमों को क्रियान्वयन होना है। इसके लिए विशेष पोर्टल बनाया गया है। जिसमें बिना प्रशिक्षण के बच्चों की सही डिटेल फीड की जा रही है। इसको लेकर आधार कार्ड बनाने वाली यूआईडीआईए कंपनी के अधिकारियों ने प्रदेश में मंडलवार विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखे हैं।

विज्ञापन

 

 

22 जून को सहारनपुर मंडल में प्रशिक्षण होगा। इसमें जिले वार डायट पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा उन कर्मचारियों को जो कंप्यूटर में परिपक्व है, प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सवेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या जुटाई गई है। शिक्षकों ने गांवों में दौरा कर स्कूल न जाने वाले बच्चों की संख्या को नोट किया है। जिले भर में 2000 से अधिक बच्चे आउट ऑफ स्कूल मिले हैं। इनमें करीब 1100 बच्चों के नामांकन की पूरी तैयारी है। इन्हीं में 410 बच्चे विभिन्न रूप से शारीरिक दिव्यांग हैं। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि जो बच्चे स्कूल से दूर मिले हैं, उनका शत प्रतिशत नामांकन कराया जाएगा। बच्चों के आधार कार्ड बनवा दिए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए अभी आदेश नहीं मिले हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed