फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outside markets, business shines brightly

बाजारों में बहार, खूब चमका कारोबार

Sat, 14 Nov 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Outside markets, business shines brightly
दीपावली पर्व पर खरीददारी करती महिलांए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाजारों में बहार, खूब चमका कारोबार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंच दीपोत्सव में दो दिनों तक धनतेरस का पर्व मनाए जाने से कोरोना काल में मंदी की मार झेला रहा बाजार काफी हद तक मालामाल हो गया। हालांकि गत वर्ष जैसी बात तो नहीं रही, फिर भी दीपावली पर्व ने कारोबारियों को संभाल लिया। शुक्रवार को भी बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दो दिनों में करीब 120 करोड़ से अधिक के कारोबार होने का अनुमान है।
शुक्रवार को धनतेरस के साथ ही दीपावली की भी खरीदारी हुई। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोग जुटने शुरू हो गए। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, ज्वैलरी बाजार के अलावा आटोमोबाइल्स शोरूम पर लोग खरीदारी करने को जुटे रहे। नए वाहनों के अलावा बर्तन एवं ज्वैलरी की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

शिव चौक, भगत सिंह रोड के अलावा झांसी की रानी चौक पर स्थित बाजार में भी भीड़ रही। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा चांदी से बनी लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां खरीदी। बर्तन बाजार में महिलाएं रसोई के लिए बर्तन खरीदती नजर आई। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिवाली के लिए भी लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 2000 वाहनों की हुई डिलीवरी
मुजफ्फरनगर। धनतेरस पर लगातार दूसरे दिन भी सबसे अधिक ऑटोमोबाइल्स कारोबार में बूम रहा। करीब 2000 वाहनों की डिलीवरी की गई। दोनों दिन करीब 30 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
एटूजेड ऑटो मोबाइल्स के मैनेजर विनय मलिक ने बताया कि धनतेरस पर 40 कारों की चाबियां दी गईं। मिडास टाटा मोटर के निधीश शर्मा ने बताया कि 18 कारों की डिलीवरी हुई है। राधा गोविंद मारुति ऑटो मोबाइल के जगमोहन ने बताया कि दोनों दिन 93 कारों की डिलीवरी हुई। विहान हीरो मोटर के अभिनव कुच्छल ने बताया कि 900 टू-व्हीलर बिके। बालाजी मोटर्स के संदीप कुमार ने बताया कि 240 बाइक और स्कूटी बिकी। रोशन होंडा के अरुण गुप्ता ने बताया कि 175 बाइक और स्कूटी की डिलीवरी हुई है। बजाज एटूजेड के शरदपाल तोमर ने बताया कि 255 बाइक की बिक्री हुई। आरएन ऑटो हब के निधीश ने बताया कि रिनॉल्ड की दस कार बिकी है। राज सूजकी की 150 बाइक की चाबी दी गई।
खूब बिके मिठाई और गिफ्ट पैक
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व को लेकर मिठाई की खूब बिक्री हुई। इस बार पंचायत चुनाव नजदीक आने के कारण देहात में जबरदस्त मिठाई की खरीदारी हुई। प्रधान पद और जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने खूब मिठाई बांटी। मिष्ठाई विक्रेता जयभगवान ने बताया कि उम्मीद से अधिक की मिठाई की बिक्री हुई है। जिले भर में करीब 15 करोड़ की मिठाई बिकने का अनुमान है। इसके अलावा गिफ्ट पैक्स की भी खूब मांग रही। ।
झालरों और सजावटी सामान की रही डिमांड
मुजफ्फरनगर। दिवाली के मौके पर झालरों दीयों और सजावटी सामान की खूब मांग रही। बाजार में हर तरफ झालर ही झालर नजर आ रही हैं। इसके अलावा कृत्रिम फूलों की लड़ियों और अन्य सजावटी सामान भी खूब बिका है।
मिट्टी के दीये भी खूब बिके
मुजफ्फरनगर। झालरों के साथ ही मिट्टी के दीयों की भी खूब बिक्री हुई। बत्तियां बनाने के लिए रुई, फूल भी बिके। पूजन में इस्तेमाल होने वाले खील-बताशे और खांड़ के बने खिलौने भी लोगों ने खरीदे। भगत सिंह रोड पर कैलेंडर, मूर्तियों एवं सजावटी सामान की दुकानों और फड़ों पर खरीदारी के लिए मारामारी मची रही।

फर्नीचर भी अच्छी मांग रही
मुजफ्फरनगर। इस बार फर्नीचर की भी अच्छी मांग रही है। प्रकाश चौक पर फर्नीचर विक्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि उम्मीद से अच्छी खरीदारी हुई है।
बाजार अनुमानित कारोबार
ऑटोमोबाइल्स 30 करोड़
सराफा 25 करोड़
गिफ्ट पैक्स, मैवे 20 करोड़
मिठाई 15 करोड़
फर्नीचर 8 करोड़
इलेक्ट्रानिक्स 8 करोड़
गारमेंट्स 7 करोड़
बर्तन 3 करोड़
अन्य बाजार 4 करोड़

नई मंडी में बर्तनों की खरीददारी करते लोग।

नई मंडी में बर्तनों की खरीददारी करते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी दीपावली पर्व पर  खरीदारी करती महिलाएं।

नई मंडी दीपावली पर्व पर खरीदारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मिडास टाटा मोटर्स के मैनेजर ग्राहक को कार की चॉबी सौंपते हुए।

मिडास टाटा मोटर्स के मैनेजर ग्राहक को कार की चॉबी सौंपते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी में मिठाई की खरीददारी करती महिलाएं।

नई मंडी में मिठाई की खरीददारी करती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed