फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outpost incharge and constable line spot after MLA's tweet

विधायक के ट्वीट के बाद चौकी इंचार्ज और सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Outpost incharge and constable line spot after MLA's tweet
मुजफ्फरनगर। रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के ट्वीट के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने गढ़ी सखावतपुर चौकी इंचार्ज और एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। विधायक ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। प्रकरण को विधानसभा में भी उठाने की बात कही थी।
विज्ञापन

रालोद के बुढ़ाना विधायक ने कहा था कि चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी क्षेत्र के लोगों को परेशान कर रहे हैं। अवैध वसूली का आरोप भी लगाया गया था। डीजीपी, डीएम, एसएसपी को भी टैग किया था। एक वीडियो भी शेयर की गई थी। यह वीडियो चर्चा का विषय बनीं रही। सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी के अलावा एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसआई संजय कुमार को नया चौकी इंचार्ज बनाया गया है। विधायक ने कहा कि पुलिस को पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करना चाहिए। पुलिस पर पूरे क्षेत्र की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समान भाव से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed