{"_id":"5877d2db4f1c1bc156ba94a3","slug":"outbreaks-of-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर का प्रकोप, कंपकंपा गए लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर का प्रकोप, कंपकंपा गए लोग
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 13 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं ने जनपद में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। बृहस्पतिवार हो भी दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। सूरज की धूप भी लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। सुबह दस बजे तक और शाम को पांच बजे के बाद ठंड का अधिक प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस बीच सड़क पर आम जनमानस भी कम ही दिखाई दे रहा है। न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
जनपद में बीते चार दिन से सर्द हवाओं ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। पहाड़ों पर बर्फ के बाद चली ठंडी हवाओं ने आम आदमी को कंपकंपा कर रख दिया है। दिन भर चली ठंडी हवाओं ने सूरज की तपिश को भी रोके रखा। सूर्य की गरमी में भी लोगों के हाथ पैर कांपते रहे। ठंड का आलम यह है कि सुबह दस बजे तक जनजीवन पूरी तरह रुका हुआ है। सड़के और बाजार सब सुनसान रहते हैं।
सूरज के निकलने से लोगों को इतनी राहत जरूर मिल रही है कि वह अपने काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन ठंड से राहत सूरज भी नहीं दे पा रहा है। शाम को पांच बजे के बाद फिर से मौसम इतना ठंडा हो जाता है कि बाजार और सड़कें सुनसान की स्थिति में हो जाते हैं। ठंड से जहां बाजार प्रभावित हो रहा है, वहीं यातायात व्यवस्था भी सुबह और शाम में सबसे ज्यादा प्रभावित है।