{"_id":"62a61fdabe80b0278333f4db","slug":"osman-was-murdered-in-a-dispute-of-30-thousand-rupees-muzaffarnagar-news-mrt592616972","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार रुपये के विवाद में हुई थी उस्मान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 हजार रुपये के विवाद में हुई थी उस्मान की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। पुलिस ने गांव बसी कलां निवासी उस्मान की हत्या का खुलासा कर दिया। 30 हजार रुपये के विवाद में उस्मान की हत्या हुई थी। मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए हैं। हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है ।
थाना परिसर में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि नौ जून को गांव पलड़ी में उमरपुर जाने वाले मार्ग पर एक उस्मान की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को गन्ने के खेत में डाल दिया था। मृतक के चचेरे भाई जुबेर ने गांव के ही गुलबहार को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गुलबहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका मृतक से 30 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद उसने अपने साथी बुढ़ाना के सफीपुर पट्टी गांव निवासी मनव्वर के साथ मिलकर उस्मान की हत्या करने की योजना बनाई ।
जिसके बाद वह दोनों उस्मान को विश्वास में लेकर उसे बाइक पर बैठाकर ले गए और गांव पलड़ी ले जाकर उसके सिर के पीछे गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने दोनों आरोपी गुलबहार व मनव्वर को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा , बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया है । पुलिस ने दोनों के विरुद्ध कार्यवाही कर उनका चालान कर दिया ।