फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Organic manure will be made from municipal waste

पालिका के कूडे से बनेगी जैविक खाद

Fri, 13 Nov 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Organic manure will be made from municipal waste
एटूजेड प्लांट में कूडे़ का ढेर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पालिका के कूडे़ से बनेगी जैविक खाद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के कूडे़ से अब जैविक खाद बनेगा। यह खाद किसानों को सस्ते दामों में बेचा जाएगा। डेढ़ माह में यह प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। पालिका ने गाजियाबाद की कंपनी रोल्ज इंडिया लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी है। उदयपुर के बाद यह देश की दूसरी ऐसी नगर पालिका होगी जिसमें कूडे़ से खाद बनाया जाएगा।
शहर को स्वच्छ रखने और कूड़े निस्तारण के लिए नगर पालिका ने कूड़ेे से खाद बनाने की योजना को स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका के पास एटूजेड प्लांट में 84 बीघा जमीन है। इसी स्थान पर शहर का एकत्र कूड़ा गिरता है। यहां कूडे़ के पहाड़ तैयार हो गए हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए लगाई गई मशीन भी यहां कूडे़ में ढक गई थी। आस-पास के लोग यहां दुर्गंध से परेशान हैं। कूड़ा निस्तारण नहीं होने से स्वच्छता अभियान में पालिका की रेंकिंग भी नीचे आ रही थी।
विज्ञापन

पालिका ने कूड़े से जैविक खाद बनाने की जिम्मेदारी गाजियाबाद की कंपनी रोल्ज इंडिया लिमिटेड को दी है। यह कंपनी पालिका की खाद बनाने की मशीन को 39 लाख 50 हजार में लगाएगी। अपनी ओर से कूड़े से पत्थर और ईंट आदि अलग करने के लिए एक करोड़ की कीमत की अपनी मशीन लगाएगी। इन पदार्थो से सीमेंट तैयार किया जाएगा। कूड़े छानने की मशीन से खाद के अंश अलग हो जाएंगे। इसके बाद एक प्रक्रिया से कूडे़ से जैविक खाद तैयार किया जाएगा। यह खाद सस्ते दामों पर किसानों को बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन ने कंपनी को खाद बनाने की प्रक्रिया के लिए 60 दिन का समय दिया है। जो मशीन कूडे़ के बीच ढक गई थी, सफाई अभियान चलाकर उसे बाहर निकाला गया है। उदयपुर के बाद मुजफ्फरनगर पालिका ऐसी है जो कूडे़ से जैविक खाद बनाने का काम करेगी।

रेंकिंग में पालिका आ जाएगी ऊपर
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि स्वच्छता अभियान में हम केवल कूडा निस्तारण नहीं होने से रेंकिंग में पिछड़ रहे थे। 2020 के अंत तक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इससे किसानों को देशी खाद भी आसानी से मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed