फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Organ in roadways bus

हाइवे पर चलती एसी रोडवेज बस में लगी अाग, चालक की सतर्कता से बचे 30 यात्री

Tue, 17 Jul 2018 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
Organ in roadways bus
एसी बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-दून नेशनल हाइवे- 58 पर सोमवार सुबह रोडवेज की एसी बस अचानक आग का गोला बन गई। ऋषिकेश से नई दिल्ली जा रही साहिबाबाद डिपो की बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी का आलम हो गया।  चालक ने इंजन में धुआं उठता देख कर बस को एक साइड रोका।
विज्ञापन


चालक और परिचालक ने आनन-फानन में बस में सवार सभी 30 मुसाफिरों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। बस इसी दौरान बस धू-धू कर जल उठी। आपाधापी के बीच एक यात्री का शैक्षिक प्रमाणपत्र बस में ही रहने से जल गए। सूचना पर काफी देर बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। नई मंडी कोतवाली पर परिचालक ने घटना की तहरीर दी है। 
विज्ञापन


साहिबाबाद डिपो की एसी बस सोमवार सुबह ऋषिकेश से यात्रियों को लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। एसी बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें अधिकांश नई दिल्ली के ही थे। सुबह करीब 8.30 बजे नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर संधावली के निकट अचानक एसी बस में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन से अचानक धुआं और चिंगारी उठती देख चालक ने बस को हाइवे किनारे रोक दिया। इसके बाद चालक-परिचालक ने आनन-फानन में बस में सवार सभी मुसाफिरों को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाल लिया। यात्रियों के उतरने के थोड़ी देर बाद ही एसी बस आग के गोला के रूप में तब्दील हो गई।

कुछ ही देर में आग की लपटों में घिरी बस जलकर राख हो गई। रोडवेज डिपो की बस में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, आग की लपटों में घिरी बस से जान बचाकर नीचे उतरने की आपाधापी में आजमगढ़ निवासी युवक हरमनप्रीत के एक बैग में रखे  शैक्षिक प्रमाणपत्र जलकर नष्ट हो गए।


नई मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे से घबराए यात्रियों को पानी पिलवाया और बाद में परिचालक के सहयोग से यात्रियों को अन्य रोडवेज बसों में दिल्ली के लिए रवाना किया। मामले में रोडवेज बस के परिचालक अनिल चौहान ने नई मंडी कोतवाली में इत्तेफाकिया तहरीर दी है। सूचना पर स्थानीय एआरएम बीपी अग्रवाल के साथ रोडवेज अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर जाकर चालक और परिचालक से हादसे की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed