फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to the officers who came to seal the petrol pump

पेंट्रोल पंप सील करने पहुंचे अफसरों का विरोध

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the officers who came to seal the petrol pump
विश्वकर्मा चौक पर पेट्रोल पंप की जांच को पहुंचे सदर तहसीलदार और जिला पूर्ति अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भूमि विवाद में पेट्रोल पंप सील करने पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी और तहसीलदार को विरोध का सामना करना पड़ा। पंप मालिक ने हाईकोर्ट का स्टे दिखाया, जिसके बाद अधिकारी वापस लौट गए।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में जिलापूर्ति अधिकारी कमलेश सिंह और तहसीलदार सदर टीम के साथ सिविल लाइन थाने के बराबर में स्थित नवीन जैन के पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां टीम ने पंप की जांच की। इस दौरान नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन की टीम का कहना था कि जमीन की लीज का समय पूरा हो चुका है। जमीन को किसी अन्य ने खरीद लिया है। पंप पर सील लगाने की कार्रवाई होगी। पंप मालिक का कहना था कि किस आदेश के तहत सील लगाई जा रही है। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश की प्रति अफसरों के सामने रख दी। अफसरों की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

मुझे परेशान किया जा रहा: जैन
पेट्रोल पंप मालिक नवीन जैन का कहना है कि उन्होंने मानव शर्मा से जमीन लीज पर ली थी। बाद में जमीन को लेकर आपसी विवाद हो गया, जो न्यायालय में चल रहा है। हाईकोर्ट ने जमीन पर स्टे दिया हुआ है। कुछ लोगों ने गैर कानूनी तरीके से जमीन की खरीदारी की है। अफसरों के सहारे दबाव बनाकर जमीन को कब्जाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा कोई मतलब नहीं है
वसुंधरा इंफ्राबिल्ड के अमित कुमार का कहना है कि हमारे ऊपर जो आरोप लगाया है गलत है। इस जमीन को हम मानव शर्मा से खरीदकर डॉ प्रेम सिंह के नाम बैनामा कर चुके हैं। हमने अपनी तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हमारा जमीन से अब कोई मतलब नहीं है।

जमीन की लीज खत्म हो गई
जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश सिंह का कहना है कि शासन के निर्देश पर पेट्रोल पंपों की चेकिंग की जा रही है। इस पंप की 30 साल की लीज खत्म हो चुकी है। भूमि का विवाद है। फिलहाल हमने अपनी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed