{"_id":"63a34ddabcc25e18502c6247","slug":"opposition-to-declare-sammed-peak-as-a-tourist-destination-continues-muzaffarnagar-news-mrt618737366","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध में बाजार बंद
विज्ञापन
शाहपुर में पैदल मार्च करते जैन समाज के लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर में जुलूस निकालकर थानाध्यक्ष को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
बुढ़ाना में भी उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन दिया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर/बुढ़ाना। तीर्थराज सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने का विरोध जारी है। शाहपुर में समाज के लोगों बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जुलूस निकालकर थानाध्यक्ष को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उधर, बुढ़ाना में भी उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन दिया गया।
श्री पदम प्रभु जिनालय पर आयोजित सभा में सकल जैन समाज के वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में सम्मेद शिखर सकल जैन समाज का पवित्र तीर्थ स्थल है। जैन धर्म के 20 तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया। किंतु झारखंड सरकार ने पवित्र तीर्थ स्थल को पर्यटन स्थल घोषित किया है। इससे सकल जैन समाज की भावनाएं आहत हुई है। अहिंसा के पुजारी सकल जैन समाज को सड़क पर उतर कर आंदोलन करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से सम्मेद शिखर को पुन: तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग की है।
इसके बाद सकल जैन समाज के लोग पदम प्रभु जिनालय से जुलूस के रूप में हाथों में जैन धर्म की ध्वज पताका लेने के साथ झारखंड सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए मोहल्ला महाजनान, मेन बाजार होते हुए मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय पहुंचे। सभी जैन समाज के लोगों ने भक्ति आराधना की। इसके बाद जुलूस के रूप में कस्बा पुलिस चौकी पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम प्रेषित एक ज्ञापन थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह को सौंपा । ज्ञापन देने वालों में सकल जैन समाज के संरक्षक बालेश जैन, मदन जैन, समाजसेवी उमेश मित्तल, सतीश जैन, प्रदीप जैन, सुंदरलाल जैन, भूषण लाल जैन, शील चंद जैन, अरविंद जैन, अतुल सिंघल बंटी, राजेंद्र जैन, संजीव जैन, ललित जैन, आगम जैन, वैभव जैन, हर्षित जैन, पुनीत जैन, मनोज जैन, ऋषभ जैन, उमंग जैन, विक्की जैन, अमित जैन, रजत जैन, पारस जैन और अरिहंत जैन मौजूद रहे ।
विज्ञापन
उधर, बुढ़ाना में जैन समाज के लोगों ने उप जिलाधिकारी अरुण कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें पावन तीर्थ क्षेत्र को पर्यटन स्थल बनाने की अधिसूचना को तुरंत वापस लेने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महेश चंद जैन, डॉ पवन जैन, सचिन जैन, पंकज कुमार जैन, सतीश कुमार जैन, अनुज उर्फ अप्पू जैन, बबली, राजेंद्र, गौरव व सुरेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।