फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition to construction of sewerage plant in Company Bagh

कंपनी बाग में सीवरेज प्लांट के निर्माण का विरोध

Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Opposition to construction of sewerage plant in Company Bagh
कंपनी बाग में सीवरेज प्लांट के निर्माण का विरोध
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के कमला नेहरू वाटिका कंपनी बाग में जलनिगम की ओर से बनाए जा रहे सीवरेज प्लांट का क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। नागरिकों ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को ज्ञापन देकर विरोध जताया।

शहर में स्थित कमला नेहरू वाटिका कंपनी बाग में जल निगम द्वारा सीवरेज से जुड़े प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए बुधवार को लोगों ने प्रदर्शन कर काम बंद करा दिया था। बृहस्पतिवार वहां निर्माण कार्य होता देख कर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को भी अवगत कराकर प्लांट के निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की। अमीर आजम खान, अमरीश चौधरी, अरविंद कुमार, नवीन कुमार सेठ, अमित कुमार, सरदार शौरण सिंह, रामधन ठेकेदार, शैलेंद्र मलिक, ललित शर्मा आदि ने जल निगम के अधिकारियों, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल और डीएम के नाम ज्ञापन देकर प्लांट का निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने तथा इसे कंपनी बाग से नुमाइश कैंप अथवा अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने के लिए विवश होना पड़ेगा। उधर, चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लोगों को बताया कि वह भी कंपनी बाग में प्लांट लगवाने के विरोध में हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर इस प्लांट को रायफल क्लब के सामने अथवा नुमाइश ग्राउंड में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed