फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Opposition leader turned anti-Modi in the name of opposition

मोदी विरोध के नाम पर देश विरोधी हो गए विपक्ष के नेता

Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Opposition leader turned anti-Modi in the name of opposition
देवबंद में सीएए के समर्थन में भजन कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
मोदी विरोध के नाम पर देश विरोधी हो गए विपक्ष के नेता
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सीएए के समर्थन और एनआरसी, समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सामाजिक महिला संगठन प्रेरणा के तत्वावधान में महिलाओं का भजन कीर्तन 35वें दिन भी जारी रहा। महिलाओं ने सीएए का विरोध करने वालों की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

शिक्षक नगर स्थित शिव पार्क में कार्यक्रम में शुभलेश शर्मा और सुमेघा शर्मा ने कहा कि भारत में विपक्ष के नेता मोदी विरोध के नाम पर देश विरोधी हो गए हैं। एनपीआर के विरोध में गलत तथ्यों के आधार पर जनता को भड़काकर देश को दंगे की आग में झोंकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में कांग्रेस सरकार द्वारा एनपीआर कराया गया था। आज वही कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। ये कैसी राजनीति है, जिसे विपक्षी दलों द्वारा किया जा रहा है। जो लोग दंगाइयो के पोस्टर लगाने का विरोध कर रहे हैं, इन्हीं लोगों की शह पर दिल्ली में दंगाइयो ने लूटपाट आगजनी और हत्याएं की हैं। अब उनके फोटो सार्वजनिक किए जाने पर उन्हें परेशानी हो रही है। डोली गोयल व कमलेश गोयल ने कहा कि देश में सीएए और एनपीआर के विरोध के नाम पर देश में गजवा ए हिंद के एजेंडे को बढ़ाया जा रहा है। दिल्ली दंगों में जिस प्रकार सीबीआई के सिपाही अंकित शर्मा की हत्या की गई वह जो चिंताजनक है। इस मौके पर लीलावती, मंजू गुप्ता, दीक्षा धीमान, पुष्पा गुप्ता, पिंकी त्यागी, सीमा धीमान, संगीता गोयल, सुमन गुप्ता, सीमा सिंघल, गीता गर्ग, कुसुम पंवार, सुनीता, संतोष तोमर, विचित्रा राणा, उषा यादव, शिवानी, सोनम त्यागी, शीला सैनी, नीरू गुप्ता, बीना धीमान, कुसुम गुप्ता आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed