{"_id":"60d8cadf8ebc3ebf1f1f2830","slug":"operators-are-facing-financial-crisis-due-to-non-opening-of-gym-muzaffarnagar-news-mrt5447738114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम नहीं खुलने से संचालक झेल रहे आर्थिक संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम नहीं खुलने से संचालक झेल रहे आर्थिक संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम नहीं खुलने से संचालक झेल रहे आर्थिक संकट
मुजफ्फरनगर। जनपद में जिम संचालक जिम नहीं खुलने से परेशान हैं। संचालकों का कहना है कि मॉल और रेस्टोरेंट सहित जब सब कुछ खुल गया है तो जिम खोलने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है। काम ठप होने के कारण घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है। ज्यादातर जिम किराए की बिल्डिंग में चल रहे हैं। जिम नहीं खुलने के बावजूद उसका किराया तो देना ही पड़ रहा है।
जिम संचालकों का कहना है कि बीते साल कोरोना संक्रमण में कई महीने जिम बंद रहे थे, तब जिम संचालकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। अब कोरोना की दूसरी लहर की वजह से दोबारा जिम बंद करा दिए गए। ऐसे में जिम संचालकों के सामने बड़ा आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
क्या कहते हैं जिम संचालक
- सिटी सेंटर स्थित द वॉरियर्स के जिम संचालक शाद ईलाही ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू खुलने के बाद दफ्तर, मॉल, रेस्टोरेंट सब खुल गए हैं। सरकार को जिम खोलने की भी अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन
-महावीर चौक स्थित बॉडी स्टेशन के जिम संचालक अमित राठी का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार का फैसला सही है। जब तक जिम नहीं खुलते तब तक घर पर ही नॉर्मल एक्सरसाइस की जा सकती है।
- अलमासपुर चौक स्थित बॉडी लाइन के जिम संचालक मनीष सैनी ने बताया कि पिछले डेढ़ वर्ष में मात्र तीन-चार महीने ही जिम खुले हैं। ऐसे में आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि सरकार के फैसले से सहमत हूं।