फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Only one who has spiritual strength can progress: Anuj

जिसमें आत्मिक बल होता है, वही उन्नति कर सकता है : अनुज

Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 06 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Only one who has spiritual strength can progress: Anuj
खतौली। आचार्य अनुज शास्त्री ने कहा कि जीवित माता-पिता ही पितर होते हैं। ईश्वर, जीव और प्रकृति यह तीनों अनादि हैं, इनमें ईश्वर सत्य चित और आनंद स्वरूप है। जब आत्मा केवल सत्य और चेतन है, प्रकृति सत्य है इसी कारण आत्मा आनंद प्राप्ति के लिए परमात्मा का सानिध्य पाने में प्रयासरत रहती है। जिसमें शारीरिक और आत्मिक बल होता है, वही सामाजिक उन्नति भी कर सकता है।
विज्ञापन


आर्य समाज शिवपुरी के वेद प्रचार समारोह के पहले दिन देहरादून से आए अनुज शास्त्री ने कहा कि महाभारत में द्रोपदी चीर हरण के समय दादा भीष्म वहां थे और नीचे को ओर गर्दन किए बैठे रहे, क्योंकि उनमें शारीरिक बल तो था, लेकिन आत्मिक बल नहीं था। जबकि वहीं पर विदुर भी बैठे थे उनमें शारीरिक बल नहीं था, आत्मिक बल था। उन्होंने खड़े होकर घोषणा कर दी कि यह कृत्य पाप है और सभा छोड़कर के बाहर चले गए।
विज्ञापन

उन दिनों एक ऐसे पुरुष भी थे, जिनमें शारीरिक और आत्मिक बल के साथ सामाजिक बल भी था। योगेश्वर श्रीकृष्ण महाराज परंतु उस समय वह वहां नहीं थे। पंडित ऋषिपाल पथिक और आर्य भजन उपदेशिका सुकृति ने भजन सुनाए। पंडित रामदेव शास्त्री और राजेश आर्य ने हवन कराया। जिसमें दीपक आर्य यजमान रहे। इस अवसर पर रामानंद आर्य, जगदीश सिंह, सुरेश फौजी, रण सिंह आर्य, चरण सिंह आर्य, दिनेश आर्य, भगवान सिंह, सुनील आर्य, अमरीश कौशिक, सुनील वर्मा, महाराज सिंह, ज्ञानेंद्र आर्य, मास्टर जयपाल सिंह, रामशरण सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed