{"_id":"66009f33c529a72db606cf34","slug":"only-49-basic-schools-were-handed-over-waiting-for-82-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-119360-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बेसिक के 49 विद्यालय ही हुए हैंडओवर, 82 का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बेसिक के 49 विद्यालय ही हुए हैंडओवर, 82 का इंतजार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला बेसिक शिक्षा विभाग के 131 परिषदीय विद्यालयों में से अब तक केवल 49 का ही पुनर्निमाण कर हैंडओवर किया गया है। विभाग को अभी 82 विद्यालय के हैंडओवर का इंतजार है। गठित समिति की ओर से इन विद्यालयों के निर्माण कार्य की जांच की जा रही है।
जिले के 131 विद्यालय शासन की ओर से ध्वस्तीकरण के बाद पुनर्निमाण के लिए चिह्नित किए गए थे। इन सभी विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में थे। मार्च 2023 में इन विद्यालयों की इमारतों को ध्वस्त कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जो दिसंबर 2023 में ही पूरा करना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, आरईएस और समाज कल्याण विभाग को विद्यालयों के पुनर्निमाण की जिम्मेदारी मिली थी।
मार्च 2024 खत्म होने को है लेकिन अभी तक सभी विद्यालयों को हैंडओवर नहीं किया गया है। बेसिक शिक्षा के 131 विद्यालयों में 108 प्राथमिक और 23 उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इनमें से सात विद्यालय शहर के हैं। इनके पुनर्निमाण के लिए 22 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
वर्जन
सभी विद्यालयों के पुनर्निमाण के कार्य अंतिम चरण में हैं। गठित की गई समिति फिलहाल निर्माण कार्यों की जांच कर रही है। - शुभम शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
-- -- -