फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One student died when a vehicle hit students resting after the race.

Muzaffarnagar News: दौड़ के बाद सुस्ता रहे छात्रों को वाहन ने टक्कर मारी, एक की मौत

Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
One student died when a vehicle hit students resting after the race.
खतौली के गांव चिंदौडा निवासी छात्र वंश का फाइल फोटो। स्त्रोत परिजन - फोटो : नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को लाला बाजार मोहल्ला में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
खतौली। मीरापुर मार्ग पर सुबह दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे बैठे दो छात्रों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गांव चिंदौड़ा निवासी वंश (17) की मौत हो गई जबकि उसका साथी अंशुल गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

गांव चिंदौड़ा निवासी अंशुल, वंश, रजत और वासु रोजाना दौड़ लगाने के लिए मीरापुर मार्ग पर जाते हैं। शनिवार सुबह करीब पांच बजे छात्र दौड़ लगाने के बाद मीरापुर मार्ग पर सड़क किनारे बैठ गए। खतौली की ओर से मीरापुर की ओर जा रहे अज्ञात वाहन चालक ने सड़क किनारे बैठे छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में अंशुल तथा वंश घायल हो गए। जानकारी मिलने पर घायल छात्रों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। अंशुल को मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान काफी ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए थे।
विज्ञापन

कक्षा 11 का छात्र था वंश
परिजनों ने बताया कि वंश रसूलपुर कैलोरा के विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र था। उसके पिता नरेश मजदूरी करते हैं। वह दो भाइयों में छोटा था। वंश की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान अज्जू ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वंश के शव का शुक्रतीर्थ में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed