{"_id":"613f9cb88ebc3e2662439dcd","slug":"one-stop-center-incharge-neeru-s-service-terminated-muzaffarnagar-news-mrt5560896144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज नीरू की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज नीरू की सेवा समाप्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज नीरू की सेवा समाप्त
मुजफ्फरनगर। वन स्टॉप सेंटर की संविदा पर तैनात इंचार्ज नीरू रानी की सेवा समाप्त कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रोबेशन अधिकारी का कार्यभार संभालते ही नीरू को हटाने के आदेश दिए हैं। नीरू पर एक युवती की सुरक्षा खतरे में डालने और 50 हजार लेकर कोर्ट मैरिज कराने का आरोप लगा था। फिलहाल बाल संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी को वन स्टॉप सेंटर के इंचार्ज का कार्यभार दिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि सेवा प्रदाता एजेंसी अविका इंफ्राटेक एंड कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रयागराज के माध्यम से वन स्टॉप सेंटर में केंद्र प्रबंधक के पद पर नीरू रानी पत्नी आशुतोष नईमंडी तैनात थी। शासकीय दायित्वों का निर्वहन समुचित रूप से न करने तथा मल्टीपरपज स्टॉफ से अपना घरेलू काम कराने के कारण संचालन समिति जिला टास्क फोर्स ने इनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस पद पर किसी अन्य योग्य व्यक्ति की तैनाती के निर्देश संबंधित कंपनी को दिए हैं। फिलहाल जिला बाल संरक्षण इकाई की संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी को वन स्टॉप सेंटर का केंद्र प्रबंधक नियुक्त किया गया है। जब तक व्यवस्था नहीं हो जाती ये ही कार्य देखेंगी। इस संबंध में निदेशक महिला कल्याण, डीएम, एसएसपी, उपमुख्य परिवीक्षा अधिकारी सहारनपुर को भी सूचना भेजी गई है।
स्टॉफ से कराती थीं अपने घर का काम
वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज नीरू रानी अपने अधीनस्थ स्टॉफ से अपने घर के काम कराती थीं। जांच में कर्मचारियों ने इसकी पुष्टि की। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने जिला प्रोबेशन अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। डीएम ने डीपीओ मुशफेकीन से यह चार्ज लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिए जाने के आदेश जारी किए थे।