{"_id":"62911550f9344462df1b4f5f","slug":"one-serious-shot-fired-for-opposing-plowing-the-field-muzaffarnagar-news-mrt5904271173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत जोतने का विरोध करने पर चलाई गोली, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत जोतने का विरोध करने पर चलाई गोली, एक गंभीर
विज्ञापन
खतौली पुलिस हिरासत में जानलेवा हमले के तीन आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव रसूलपुर कलौरा में सुबह खेत की डोल काटने और जबरन खेत जोतने को लेकरं दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष को आरोपी पक्ष ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
गांव रसूलपुर कलौरा निवासी धीरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रूपेंद्र के खेत के पास ही चरणसिंह का भी खेत है। शुक्रवार की सुबह चरण सिंह, सोपाल, सुखपाल, कवरपाल, नितिन आदि ने रूपेंद्र के खेत की डोल तोड़ते हुए उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से जबरन जोतने की कोशिश की। जिसका रूपेंद्र ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। उक्त सभी लोगों ने एक राय होकर रूपेंद्र पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमला करने वालों ने भागते हुए रूपेंद्र को पीछे से गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों पक्षों से घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से उपचार के बाद रूपेंद्र को रेफर कर दिया गया। वही दूसरे पक्ष से भी चिकित्सकों ने दो लोगों को रेफर किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमला करने वाले चरणसिंह, सोपाल, सुखपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश कर दिया।